Kangana Ranaut: पीएम मोदी के भाषण की फैन हुईं कंगना रणौत, विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कही यह बात
पीएम मोदी के इस भाषण की कंगना रणौत भी फैन हो गई हैं। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कंगना ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने जैसे ही सदन में बोलना शुरू किया, विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सभपति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों को नारेबाजी न करने की अपील की, लेकिन विपक्षी सांसद लगातार हंगामा करते रहे। नारेबाजी के बीच पीएम मोदी ने अपना भाषण शुरू किया। इस दौरान सभापति ने यह बात साफ तौर पर बता दी कि पीएम मोदी के भाषण के अलावा और कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं रखा जाएगा।
अपने भाषण में पीएम मोदी ने विपक्ष पर शायराना अंदाज में हमला बोला। उन्होंने कहा, ''कीचड़ उसके पास था, मेरे पास... जिसके जो भी पास था, उसने दिया उछाल." पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही खिलेगा।'' अब पीएम मोदी के इस भाषण की कंगना रणौत भी फैन हो गई हैं। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कंगना ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ''चाहे शेर की तरह दहाड़े या सूरज की तरह चमके बादलों की तरह गरजे या बिजली को तरह कड़के प्रधानमंत्री कभी मर्यादा से बाहर नहीं जाते। लेकिन आज जिस तरह का व्यवहार विपक्ष ने दिखाया है वह शर्मनाक है, मरियादाहीन है।''
Shehzada: फिल्म शहजादा का नया गाना 'कैरेक्टर ढीला 2.0' रिलीज, कार्तिक ने भाईजान को किया ट्रिब्यूट
वो चाहे शेर की तरह दहाड़े या सूरज की तरह चमके बादलों की तरह गरजे या बिजली को तरह कड़के प्रधानमंत्री कभी मर्यादा से बाहर नहीं जाते।
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 9, 2023
लेकिन आज जिस तरह का व्यवहार विपक्ष ने दिखाया है वह शर्मनाक है, मरियादाहीन है। https://t.co/bMKTLUtALH
बता दें कि कंगना ने हाल ही में ट्विटर पर वापसी की है। 24 जनवरी को उनका अकाउंट दोबारा बहाल किया गया है। साल 2021 में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर कमेंट करने की वजह से उनके अकाउंट को ट्विटर ने बंद कर दिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना इन दिनों फिल्म इमरजेंसी में काम कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन भी वह खुद ही कर रही हैं। इस फिल्म को 20 अक्तूबर को रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Leonardo DiCaprio: असम में इस साल नहीं गई किसी गैंडे की जान, राज्य सरकार की पहल से खुश हुए डिकैप्रियो