फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Elvish Yadav Confirms Being Part of Temptation Island India Bigg Boss OTT 2 winner shared the update In vlog

Elvish Yadav: 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' का हिस्सा बनेंगे एल्विश यादव, बिग बॉस ओटीटी विजेता ने खुद की पुष्टि

Mon, 30 Oct 2023 04:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 30 Oct 2023 04:05 PM IST
विज्ञापन
Elvish Yadav Confirms Being Part of Temptation Island India Bigg Boss OTT 2 winner  shared the update In vlog
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस बारे में खुद एल्विश यादव ने पुष्टि की है। उन्होंने अपने एक व्लॉग में इस बारे में जानकारी साझा की है। इसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। एल्विश ने कहा, 'मैं 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। यह शो जिस प्रकार का है, वह मुझे बहुत पसंद है'।

विज्ञापन


शो को लेकर कही यह बात
जब आप किसी रिलेशनशिप में होते हैं तो कई बार आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपका संबंध कितना मजबूत है और आप अपने पार्टनर पर कितना यकीन कर सकते हैं। यह शो इन सभी चीजों में आपकी मदद करता है। आप देख सकते हैं कि क्या आपका पार्टनर वाकई आपके लिए सही है। सही कहें, तो अपने रिलेशनशिप को आंकने का यह एक स्पष्ट तरीका है'।
विज्ञापन

November 3 Riddle: क्यों रिलीज हो रहीं एक ही दिन छह हिंदी फिल्में, समझिए 3 नवंबर की पूरी फिल्म पहेली
विज्ञापन
विज्ञापन


मौनी और करण कुंद्रा करेंगे होस्ट
आपको बता दें कि इस शो को मौनी रॉय और करण कुंद्रा होस्ट करेंगे। मेजबान की भूमिका निभाने के लिए तैयार करण कुंद्रा ने कहा, 'पुरी दुनिया में मशहूर 'टेम्पटेशन आइलैंड' के भारतीय वर्जन को होस्ट करने के लिए मैं उत्साहित हूं। मुझे यह शो देखना बहुत पसंद है। मेरा मानना है कि भारतीय दर्शकों के लिए यह बिल्कुल अलग तरह का कॉन्सेप्ट होगा, यह बाकी रियलिटी शो से बिल्कुल अलग है'।
Tiger 3: कटरीना ने 'जोया' के किरदार के लिए महीनों तक की थी मेहनत, बोलीं- यह मेरा अब तक का पसंदीदा रोल है

किसके साथ लेंगे हिस्सा?
यह एक रोमांचक यात्रा है, जहां कपल्स अपने प्यार की ताकत का परीक्षण करने के लिए अपनी इच्छाओं और बातों को खुलकर सामने रखते हैं। निजी रूप से अपनी समस्याओं पर चर्चा करने की बजाय इस शो में कपल्स सार्वजनिक रूप से अपनी चुनौतियों का सामना करने जा रहे हैं। हालांकि, फैंस जानना चाहते हैं कि एल्विश इस शो में किसके साथ नजर आएंगे। क्या वह उनकी पंजाब वाली गर्लफ्रेंड होगी, या कोई और? इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Sayani Gupta: सयानी गुप्ता ने भारतीय पुरुषों को बताया 'असभ्य', जानें क्यों अभिनेत्री ने कहीं यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed