फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Election Commission of India to appoint actor RajKummar Rao as its National Icon

Raj Kumar Rao: अब लोगों से वोट देने की अपील करेंगे राजकुमार राव, चुनाव आयोग ने एक्टर को बनाया नेशनल आइकन

Wed, 25 Oct 2023 01:23 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 25 Oct 2023 01:23 PM IST
सार

राजकुमार राव एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनको कोई भी भूमिका दे दी जाए तो वह किरदार बन जाते हैं। राजकुमार राव जल्द अब लोगों से वोट देने की अपील करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Election Commission of India to appoint actor RajKummar Rao as its National Icon
राजकुमार राव - फोटो : Instagram

विस्तार

राजकुमार राव एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनको कोई भी भूमिका दे दी जाए तो वह किरदार बन जाते हैं। राजकुमार राव जल्द अब लोगों से वोट देने की अपील करते नजर आएंगे। चुनाव आयोग ने मशहूर एक्टर राजकुमार राव को अपना नेशनल आइकन बनाया है। बता दें, यह फैसला भारत निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले चुनाव से ठीक पहले लिया गया है। वहीं, राजकुमार राव से पहले चुनाव आयोग कई हस्तियों को नेशनल आइकन बना चुकी है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता राजकुमार राव वैसे तो कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनकी कई फिल्में हिट हुई हैं, लेकिन 'न्यूटन'  एक ऐसी फिल्म है जिसने उन्हें अलग पहचान दिलाई। 2017 में आई इस फिल्म के लिए राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में राजकुमार राव नूतन कुमार नाम के एक सरकारी क्लर्क की भूमिका में नजर आए थे। नूतन कुमार ऐसा क्लर्क था जो निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध था। चुनाव आयोग एक्टर के इसी किरदार को भुनाने के लिए एक्टर के कंधों पर इतनी जिम्मेदारी डाली है। उन्हें उम्मीद है कि एक्टर लोगों के अंदर वोटिंग के जज्बे को जगा सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने इसी साल अगस्त में सचिन तेंदुलकर को नेशनल आइकन बनाया था। लेकिन अब राजकुमार राव को नेशनल आइकन बनाने के पीछे चुनाव आयोग का अलग मकसद है। दरअसल, 5 राज्यों में जल्द ही चुवान होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव आयोग का सबसे ज्यादा फोकस युवाओं पर है। इसलिए उसने सचिन के बाद राजकुमार राव को चुना। जिन 5 राज्यों में चुनाव होने वाला है वो हैं- छत्तीसगढ़, मिजोरम, तेलंगाना, राजस्थान और मध्य प्रदेश।

यह भी पढ़ें: गिप्पी की फिल्म कैरी ऑन जट्टा की अगली किस्त का हुआ एलान, अब नए अंदाज में मचेगा धमाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed