{"_id":"5b0d20044f1c1b946e8b5454","slug":"ekta-kapoor-visits-ajmer-sharif-for-veere-di-wedding-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वीरे दी वेडिंग' की सफलता के लिए अजमेर शरीफ की दरगाह पहुंची एकता कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वीरे दी वेडिंग' की सफलता के लिए अजमेर शरीफ की दरगाह पहुंची एकता कपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 29 May 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
निर्माता एकता कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यह फिल्म 1 जून को रिलीज होनी है। इस फिल्म को लेकर एकता कपूर को भी काफी उम्मीदें हैं। यही वजह है जो रिलीज से पहले एकता ने इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की। अब वह फिल्म की सफलता के लिए हर एक काम कर रही है। 'वीरे दी वेडिंग' की सफलता की दुआ मांगने वह अजमेर शरीफ की दरगाह पहुंची।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो एकता कपूर केवल 'वीरे दी वेडिंग' के लिए ही नहीं बल्कि अपने अपकमिंग तीन सीरियल 'नागिन 3', 'दिल ही तो है' और 'कयामत की रात' के लिए भी दुआ मांगने गई। बताया जाता है कि अपनी निजी जिंदगी में एकता कपूर काफी धार्मिक हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों एकता कपूर ने 'वीरे दी वेडिंग' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। उन्होंने किसी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग करीब 8 साल बाद रखी। इससे पहले उन्होंने साल 2011 में आई विद्या बालन की 'द डर्टी पिक्चर' की स्पेशल स्क्रीनिंग की थी।
आपको बता दें कि फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर 25 अप्रैल को रिलीज हो गया था। पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहीं करीना कपूर खान और सोनम कपूर की जोड़ी ट्रेलर में काफी दिलचस्प लग रही हैं। फिल्म में लव, सेक्स, रिलेशनशिप, शादी और दोस्ती को उजागर करने की कोशिश की गई है। सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर इस फिल्म की डायरेक्टर हैं।