फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ekta kapoor supports akshay kumar for selfiee collection said he is most reliable calls trollers insensitive

Ekta Kapoor: 'सेल्फी' के समर्थन में उतरीं एकता कपूर, अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए ट्रोल्स को लगाई लताड़

Sat, 25 Feb 2023 09:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 25 Feb 2023 09:58 PM IST
सार

अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' ने ओपनिंग डे पर महज 2.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिस पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। अब प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अभिनेता का समर्थन करते हुए ट्रोल्स की क्लास लगाई है।

 

विज्ञापन
Ekta kapoor supports akshay kumar for selfiee collection said he is most reliable calls trollers insensitive
एकता कपूर - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की नई फिल्म 'सेल्फी' बीते दिन रिलीज हो चुकी है। पहले दिन 'सेल्फी' को दर्शकों की ओर से खास रिस्पांस नहीं मिला। ओपनिंग डे पर फिल्म ने महज 2.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिस पर अक्षय को काफी ट्रोल भी किया गया। अब अभिनेता और फिल्म के समर्थन में प्रोड्यूसर एकता कपूर आगे आई हैं। उन्होंने अक्षय की तारीफ करते हुए उन्हें सबसे विश्वसनीय और भरोसेमंद अभिनेता बताया है।

विज्ञापन

Ekta kapoor supports akshay kumar for selfiee collection said he is most reliable calls trollers insensitive
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है और अक्षय कुमार के बचाव में उतरीं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा, 'अक्षय कुमार सबसे ज्यादा भरोसेमंद और सबसे विश्वसनीय अभिनेता हैं, जिनके साथ काम किया जा सकता है। किसी को नीचा दिखाने के लिए जानबूझकर उनके बुरे दौर को हाईलाइट करना अपने आप में बहुत नीचापन है। यह असंवेदनशील है।'
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के मुरीद हुए राजकुमार हिरानी, बोले- काश! इनके साथ पहले काम किया होता

विज्ञापन
विज्ञापन

Ekta kapoor supports akshay kumar for selfiee collection said he is most reliable calls trollers insensitive
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले कंगना रणौत ने अक्षय की फिल्म फ्लॉप होने पर निशाना साधा था। अभिनेत्री ने ट्वीट किया था, 'करण जौहर की फिल्म ने 10 लाख रुपये भी नहीं कमाए, लेकिन मीडिया वाले न उनका नाम इस्तेमाल कर रहे हैं और न ही उनके प्रोडक्शन का नाम। जिस फिल्म से मेरा कोई लेना देना नहीं है। उसके फ्लॉप होने का कारण भी मुझे बताया जा रहा है। वाह भाई करण जौहर वाह।
Exclusive: पंकज त्रिपाठी की 10 साल पुरानी फिल्म के होर्डिंग से हड़कंप, पढ़िए नाम के खेल का दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

Ekta kapoor supports akshay kumar for selfiee collection said he is most reliable calls trollers insensitive
सेल्फी - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पस्त हो गई। 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म पर पहले दिन ही फ्लॉप का टैग लग गया। वहीं फिल्म ने आज दूसरे दिन भी केवल तीन करोड़ की कमाई की है। इसमें अक्षय के साथ इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा और राहुल देव जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं।
Urvashi Rautela: PAK क्रिकेटर के कारण ट्रोल्स के निशाने पर आईं उर्वशी, बर्थडे पोस्ट देख यूजर्स ने ली चुटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed