{"_id":"5965a9d24f1c1b00398b49d5","slug":"ekta-kapoor-says-i-ll-be-okay-if-lipstick-under-my-burkha-doesn-t-do-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लिपस्टिक...' पर बोलीं एकता कपूर- फिल्म न भी चली तो फर्क नहीं पड़ेगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'लिपस्टिक...' पर बोलीं एकता कपूर- फिल्म न भी चली तो फर्क नहीं पड़ेगा
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड के साथ चली लंबी लड़ाई के बाद निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा के प्रॉडक्शन में बनी फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' अब रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
फिल्म पर बात करते हुए प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा कि, 'मुझे फिल्म न चलने का कोई दुख नहीं होगा क्योंकि इसपर मैने ज्यादा खर्च नहीं किया है। हालांकि इस, फिल्म का प्रमोशन मेरे लिए अब पर्सनल मिशन बन चुका है।'
विज्ञापन
आपको बता दें कि अलंकृता श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी इस फिल्म को CBFC ने सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था, उनका कहना था कि फिल्म की कहानी में नारीवादी, गाली-गलौज वाले शब्द, ऑडियो पोर्नोग्राफी और समाज के एक वर्ग से जुड़े कुछ संवेदनशील बातें शामिल हैं इसलिए इस फिल्म को नकारा जाता है।
विज्ञापन
लेकिन तमाम अटकलों को बाद फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक शाह, अहाना कुमरा और पब्लिता बोरठाकुर अहम रोल में हैं।