{"_id":"59636b8f4f1c1bd1528b4615","slug":"161499687823-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्ट आफ लिविंग ने धूमधाम से मनाया गुरुपूर्णिमा पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्ट आफ लिविंग ने धूमधाम से मनाया गुरुपूर्णिमा पर्व
Updated Mon, 10 Jul 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के लखीमपुर खीरी केंद्र ने आनंद सिनेमा रोड स्थित एक उत्सव गृह में गुरु पूर्णिमा का उत्सव धूम धाम से मनाया गया। इसके अंतर्गत गुरु पूजा, सत्संग, ध्यान, सामूहिक पाठ, प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्री रवि शंकर के दर्शन और ज्ञान से परिपूर्ण गुरु वाणी के दृश्य श्रव्य कार्यक्रम से हुआ। इसके बाद आर्ट ऑफ लिविंग के स्थानीय शिक्षक महेश चंद्र जायसवाल ने गुरदेव की पूजा अर्चना की। इस मौके पर पूर्णिमा तिथि को कराया जाने वाला विशेष ध्यान पूर्ण चंद्र ध्यान कराया गया। संगीतमय दिव्य भजन संध्या का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने गुरुदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। सभी गुरुओं को प्रणाम करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का दिन सभी गुरुजनों को सम्मान देते हुए सच्चे हृदय से उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का है।
भजन संध्या का मुख्य आकर्षण आर्ट आफ लिविंग शिक्षक और सुप्रसिद्ध गायिका प्रीति जायसवाल रही। दिव्य भजन संध्या का समापन आर्ट आफ लिविंग के चिरपरिचित भजन गाकर किया। कार्यक्रम की सफलता में मीना जायसवाल, अशिता अग्रवाल, शिव प्रकाश दुबे, कुणाल मिश्रा, नूपुर सिंह भट्ट, महेंद्र कुमार गुप्ता, अमित रस्तोगी, दीपक कुमार सिंह, भूामिका जायसवाल, ज्ञानेंद्र दत्त मिश्र, प्रियांक जायसवाल, सुषमा पुरी, मनमोहन मौर्य, विजया जायसवाल, अराधना मिश्रा, राजकुमार जायसवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा। उधर संस्कार भारती संस्था ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर संस्कृत विदुषी और हिंदी कवियत्री, लेखिका डॉ. सुरचना त्रिवेदी को सम्मानित किया गया। महेंद्रा राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आयोजित महोत्सव में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. दयानंद शुक्ल और मंत्री राजकिशोर पांडेय प्रहरी ने सुरचना त्रिवेदी को शाल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। डॉ. दयानंद शुक्ल ने भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व को रेखांकित किया। इस मौके पर दीनानाथ झा, सिद्ध गोपाल तिवारी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी कंटक, डॉ. नमिता श्रीवास्तव, सुनीता शुक्ला, मृगांक शेखर, घनश्याम शर्मा, डॉ. मधु श्रीवास्तव, माधव प्रसाद चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र सक्सेना, नीता बरनवाल आदि मौजूद रहे। संचालन नमिता ने किया।