{"_id":"c6ff6910e12ff11f350e589a52545460","slug":"ekta-kapoor-refuses-shahrukh-permission-to-screen-his-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता ने शाहरुख को किया साफ मना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एकता ने शाहरुख को किया साफ मना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 19 Aug 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
एकता कपूर ने शाहरुख के कहने पर अपनी फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' की रिलीज डेट टाल जरूर दी थी लेकिन वह इन दिनों शाहरुख से काफी नाराज चल रही हैं।
विज्ञापन
एकता कपूर, शाहरुख खान से दोस्ती करने के मूड में नहीं दिख रही हैं। उन्होंने शाहरुख की एक ऐसी मांग को ठुकरा दिया है जिसे आमतौर पर कोई भी फिल्मकार अपने साथी के लिए पूरी कर ही देता है।
विज्ञापन
खबर है कि शाहरुख खान एकता की फिल्म फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' को रिलीज से एक दिन पहले अपने घर मन्नत में देखना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एकता से अनुरोध किया था।
विज्ञापन
दरअसल, इन दिनों बॉलीवुड के कई स्टार्स फिल्म रिलीज होने से पहले उसकी स्क्रीनिंग अपने घर कर लेते हैं। इस मौके पर वह इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्तों को भी बुलाते हैं। यह एक आम परंपरा है।
लेकिन एकता ने शाहरुख को अपनी फिल्म एक दिन पहले देखने का न तो न्योता दिया और न ही उसे अपने घर देखने की अनुमति दी। उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें फिल्म देखनी है तो वह रिलीज होने के बाद भी फिल्म देख सकते हैं।
इधर न तो शाहरुख ने अपने घर की ईद पार्टी में एकता की टीम से किसी को भी बुलावा भेजा था और न ही एकता ने। इससे स्पष्ट है कि दोनों अपनी यह दुश्मनी खत्म करने के मूड में नहीं हैं।