रोल देने से पहले देखी जाती है कलाकारों की कुंडली
एकता कपूर अपने टीवी शो में लीड रोल फाइनल करने से पहले लीड कलाकारों की कुंडलियां भी आपस में मिलवाती हैं। वह इस मामले में पूरी तरह से आस्था और ज्योतिष पर विश्वास करती हैं।
हाल ही में शुरू हुए टीवी सीरियल ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ के लिए भी एकता ने कई एक्टर्स के ऑडिशन लिए लेकिन अंतत: उन्होंने शक्ति अरोड़ा और राधिका मदान को फाइनल किया क्योंकि उन दोनों की कुंडली आपस में सही बैठती है।
नाम का टोटका
मंदिर जाने का भी मामला
एकता कपूर अपनी फिल्मों के प्रमोशन के पहले मंदिर और दरगाह भी जाती हैं। अभी हाल ही में रागिनी एमएमएस 2 के प्रचार के दौरान वह सनी लियोनी को कई मंदिरों पर दरगाहों में लेकर गईं। एकता ने अपनी फिल्म एक थी डायन के प्रमोशन के लिए इलाहाबाद में चल रहे महाकुंभ का भी उपयोग किया।