{"_id":"5bd4081ebdec22697e538ff1","slug":"ekkees-tareekh-shubh-muhurat-director-says-its-not-easy-to-cast-sanjay-mishra-in-the-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय मिश्रा की 'पंडिताई' छोड़ने के पीछे की ये है वजह, डायरेक्टर ने खुद बताई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय मिश्रा की 'पंडिताई' छोड़ने के पीछे की ये है वजह, डायरेक्टर ने खुद बताई सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
Ekkees Tareekh Shubh Muhurat
- फोटो : twitter
बॉलीवुड में संजय मिश्रा का कद क्या है यह शायद बताने की जरूरत नहीं है। कॉमेडी हो या फिर कोई भी गंभीर किरदार संजय हर रोल में एकदम फिट हुए हैं। संजय जल्द ही 'इक्कीस तारीख शुभ मुहूर्त' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर पवन कुमार चौहान ने संजय मिश्रा के फिल्म साइन करने की पूरी कहानी बताई। इसके साथ ही बताया कि कितनी मुश्किलों के बाद संजय इस फिल्म को करने के लिए तैयार हुए थे।
संजय मिश्रा के बारे में बात करते हुए एक बयान में डायरेक्टर पवन कुमार चौहान ने कहा - 'किसी भी ऐेसे शख्स को कास्ट करना जो करियर की ऊंचाई पर हो आसान नहीं होता। संजय जी बहुत काम कर रहे हैं। उनके लिए फिल्म की कहानी काफी मायने रखती है। जब मैं उनके मिलने घर गया तो बहुत नर्वस था। उन्होंने मुझे कहानी सुनाने को कहा। कहानी सुनाने के कुछ मिनट बाद मैं थोड़ा नार्मल हुआ।'
पवन कुमार चौहान ने आगे कहा - 'संजय जी ने पूरी कहानी सुनी और एन्जॉय किया। फिल्म 'इक्कीस तारीख शुभ मुहूर्त' की कहानी की बात करें तो यह 55 साल के गिरधारी लाल शर्मा पर आधारित है। वह अपने परिवार की पुश्तों से चली आ रही पंडिताई की परंपरा को तोड़कर कथावाचक बनना चाहता है।'
विज्ञापन
संजय मिश्रा आखिरी बार हाल ही में रिलीज फिल्म 'फ्रायडे' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होने मनचंदा का किरदार निभाया था जिसमें गोविंदा मुख्य किरदार में थे। 'इक्कीस तारीख शुभ मुहूर्त' फिल्म को राजेश कुमार जोधानी और मुकेश जोधानी ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।