{"_id":"62d27fc999716241d12c63ea","slug":"ek-villain-returns-starrer-arjun-kapoor-malaika-arora-romantic-photo-viral-on-social-media-farah-khan-said-looking-great","type":"story","status":"publish","title_hn":"Malaika Arjun: बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बाहों में दिखीं मलाइका अरोड़ा, दोनों की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika Arjun: बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बाहों में दिखीं मलाइका अरोड़ा, दोनों की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
Sat, 16 Jul 2022 04:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 16 Jul 2022 04:30 PM IST
सार
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के पावर कपल हैं, जिनकी एक रोमांटिक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल हैं, जो अपनी प्यार भरी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ खूब सारा क्वालिटी टाइम बिताते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर साथ में कम ही तस्वीरें शेयर करते हैं। इस बार मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं।
विज्ञापन
मलाइका-अर्जुन का रोमांटिक अंदाज
मलाइका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें मलाइका और अर्जुन दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका और अर्जुन ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं और दोनों ही कैमरे से दूसरी ओर देख रहे हैं। इस तस्वीर में खास बात उनके आउटफिट है। दोनों सी ग्रीन कलर के आउटफिट में ट्वनिंग कर रहे हैं। अर्जुन सिंपल कोट पैंट में नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ मलाइका भी इस आउटफिट में काफी स्टाइलिश लग रही हैं।
विज्ञापन
फैंस के बीच छाई कपल की यह तस्वीर
मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर के कैप्शन में फायर और नजर न लगने वाला इमोजी लगाया है। वहीं, सेलेब्स इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। फराह खान ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'शानदार लग रहे हो।' फैंस भी कपल की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर लिखा, 'सुपर जोड़ी।' दूसरे ने लिखा, 'वाओ... सुंदर कपल।'
विज्ञापन
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते दिनों पेरिस गए थे। यहां पर अर्जुन ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर की थीं जिसमें दोनों एक साथ काफी क्यूट लगे थे। दोनों की वो तस्वीरें लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।