फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Denies Rumours Of Kabhi Khushi Kabhie Gham Sequel Says Takht Is My Best Script

क्या ‘कभी खुशी कभी गम’ का बन रहा है सीक्वल? अब खुद करण जौहर ने बताई सच्चाई; ‘तख्त’ को लेकर कही ये बात

Sat, 21 Mar 2026 04:27 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 21 Mar 2026 04:27 PM IST
सार

Karan Johar On K3G 2: करण जौहर ने अपनी सबसे सफल फिल्मों में से एक ‘कभी खुशी कभी गम’ के सीक्वल को लेकर प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट ‘तख्त’ पर भी दी अपडेट…

विज्ञापन
Karan Johar Denies Rumours Of Kabhi Khushi Kabhie Gham Sequel Says Takht Is My Best Script
कभी खुशी कभी गम का सीक्वल बनाने पर बोले करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कई दिनों से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि करण जौहर साल 2001 में आई अपनी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं। अब इन चर्चाओं पर खुद करण जौहर ने जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने अपने महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘तख्त’ के फिर से शुरू करने पर भी अपना रुख स्पष्ट किया।

विज्ञापन

नहीं बन रही ‘कभी खुशी कभी गम 2’
'द राइट एंगल' के लिए सोनल कालरा के साथ बातचीत में करण जौहर ने स्पष्ट किया कि ‘कभी खुशी कभी गम 2’ और ‘तख्त’ नहीं बन रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं मैं कभी भी ‘कभी खुशी कभी गम 2’ नहीं बनाऊंगा। ऐसा इसलिए नहीं कि ‘कभी खुशी कभी गम’ अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म थी, बिल्कुल नहीं।

विज्ञापन


हर फिल्म में कुछ न कुछ कमियां होती हैं, लेकिन इसमें जो बात सबसे ज्यादा है, वह है पुरानी यादें। कई पीढ़ियां इस फिल्म को देखते हुए बड़ी हुई हैं। उन्हें क्या पसंद आया, क्या नहीं, किस बात पर वे रोए, वे आज भी इस फिल्म को पसंद करते हैं। मैं ब्रह्मांड का बहुत आभारी हूं कि मुझे एक ऐसी फिल्म बनाने का मौका मिला जो आज भी लोगों के दिलों में बसी है। मुझे इस पर बहुत गर्व और खुशी है। ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्म का सीक्वल बनाना अपने आप को बर्बादी की ओर ले जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

Karan Johar Denies Rumours Of Kabhi Khushi Kabhie Gham Sequel Says Takht Is My Best Script
तख्त बनाने पर बोले करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

एक दिन ‘तख्त’ को जरूर बनाऊंगा
वहीं 2020 में आधिकारिक रूप से घोषित की गई ‘तख्त’ को लेकर भी करण ने स्पष्ट किया कि फिलहाल तख्त के फिर से शुरू करने की भी कोई योजना नहीं है। लेकिन ‘तख्त’ एक ऐसी फिल्म है, जिसे मैं अपनी पूरी क्षमता के साथ जरूर बनाऊंगा।

सुमित रॉय द्वारा लिखित यह कहानी मेरी नजर में सबसे सशक्त स्क्रिप्ट में से एक है। इसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है। मेरा मानना है कि यह मेरे करियर की सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट है। मुझे उम्मीद है कि मैं एक दिन इस फिल्म को जरूर बनाऊंगा।

Karan Johar Denies Rumours Of Kabhi Khushi Kabhie Gham Sequel Says Takht Is My Best Script
तख्त और कभी खुशी कभी गम - फोटो : सोशल मीडिया

2020 में हुई थी 'तख्त' की घोषणा
तख्त की घोषणा 2020 में हुई थी। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, करीना कपूर, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे शामिल थे। लेकिन कोविड-19 के कारण इसमें देरी हुई और यह अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है।

जबकि 'कभी खुशी कभी गम' 2001 में रिलीज हुई बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फैमिली ड्रामा में से एक है। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर और जया बच्चन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed