फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ED Summons comedy king Kapil Sharma actress Huma Qureshi and Hina Khan know in detail

ED Summon: रणबीर कपूर के बाद अब इन सितारों पर ईडी का शिकंजा, कपिल शर्मा, हुमा, हिना, श्रद्धा कपूर को किया तलब

Thu, 05 Oct 2023 08:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 05 Oct 2023 08:40 PM IST
सार

'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मामले में रणबीर कपूर के बाद कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को समन भेजा गया है।

विज्ञापन
ED Summons comedy king Kapil Sharma actress Huma Qureshi and Hina Khan know in detail
हुमा कुरैशी, कपिल शर्मा, हिना खान - फोटो : social media

विस्तार

बीते दिन अभिनेता रणबीर कपूर को समन भेजने के बाद ईडी के तीन और सितारों को तलब किया है। यह सितारे और कोई नहीं बल्कि कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा, बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी, टीवी एक्ट्रेस हिना खान और श्रद्धा कपूर हैं।  'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मामले में रणबीर कपूर के बाद चारों सितारों को समन भेजा गया है। ऐसे में कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान, तीनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन

'महादेव बेटिंग ऐप' केस में भेजा गया समन
अधिकारियों ने बताया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव बेटिंग एप्लिकेशन मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता हिना खान और हुमा कुरेशी के साथ ही श्रद्धा कपूर को तलब किया है। कुल 100 ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स ईडी के रडार पर हैं। खबर की पुष्टि एनआई द्वारा एक ट्वीट के जरिए की गई है। न्यूज एजेंसी एनआई ने एक्स पर ट्वीट करते हुए ईडी के सूत्रों के हवाले से लिखा, 'ईडी ने महादेव बेटिंद ऐप मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री हुमा कुरेशी को तलब किया है।'
विज्ञापन


ईडी के दायरे में इतने लोग
ईडी के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने सेलेब्स पर वर्चुअल स्पेस में अपने प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटरों से पैसे लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों सहित लगभग 100 लोग ईडी की जांच के दायरे में हैं और उन्हें भी जल्द ही तलब किया जाएगा। बता दें, बीते दिन रणबीर कपूर को भी ईडी द्वारा समन भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Leo Trailer: लोकेश कनगराज निर्देशित 'लियो' का एक्शन पैक्ड ट्रेलर रिलीज, संजय दत्त से लड़ते नजर आए विजय

रणबीर कपूर के बाद भेजा गया तीनों को समन
कपिल शर्मा, हिना खान, हुमा कुरैशी और श्रद्धा कपूर को समन महादेव बेटिंग ऐप मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में रणबीर कपूर को ईडी द्वारा तलब किए जाने के बाद भेजा गया है। रणबीर कपूर को 6 अक्तूबर को एजेंसी के रायपुर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने दो सप्ताह का एक्सटेंशन मांगा है। भिलाई, छत्तीसगढ़ के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल, महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर हैं और कथित तौर पर इसे दुबई से संचालित करते हैं।
Bobby Darling: बॉबी डार्लिंग ने दिल्ली मेट्रो में यात्री के साथ की मारपीट, सीआईएसएफ कर्मियों ने किया बीच बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed