मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलीन फर्नांडीज से ईडी ने की पूछताछ, कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
- प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ कर रही है
- पिछले पांच घंटे से पूछताछ हो रही है
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ की। दिल्ली में करीब पांच घंटे तक जैकलीन से पूछताछ की गई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
Enforcement Directorate (ED) is questioning Bollywood actress Jacqueline Fernandez in Delhi for the last five hours, in a money laundering case.
विज्ञापन
(File photo) pic.twitter.com/ftUj2CkNcN — ANI (@ANI) August 30, 2021
बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन के बयान को रिकॉर्ड किया गया। ये मामला सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है जिस पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। 23 अगस्त को तिहाड़ जेल के अंदर से रंगदारी वसूलने वाले आरोपी सुकेश चंद्रशेखर और फिल्म अभिनेत्री लीना पॉल के चेन्नई वाले बंगले पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा था। बता दें कि जिस बंगले पर ईडी द्वारा छापा मारा गया था उसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। रेड के दौरान कार्रवाई करते हुए ईडी ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया था। साथ ही 15 गाड़िया भी बरामद की गई थीं जिनकी कीमत करोड़ो रुपये है। ऐसे में सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में अभिनेत्री से ईडी पूछताछ कर रही है।
कुछ समय पहले जेल के अंदर से एक बड़े बिजनेसमैन की पत्नी से सुकेश ने करीब 200 करोड़ की रंगदारी वसूली थी। सुकेश की करीबी लीना पॉल से भी इस मामले में पूछताछ की गई। वहीं सुकेश को स्पेशल सेल ने रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया था जो फिलहाल EOW की कस्टडी में हैं।
सुकेश का जेल से भी बड़े बड़े बिजनेसमैन से कॉन्टैक्ट था और वो कोर्ट में उनका मामला सुलझाने का दावा करके पैसे वसूल रहा था। बता दें कि उसनमें एआईएमडीके डिप्टी चीफ टीटीवी दिनाकरन से 2 करोड़ रुपये लेकर चुनाव चिन्ह दिलवाने का वादा किया था। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो क्राइम ब्रांच ने सुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया था।