{"_id":"616aac156224da322d2d140d","slug":"ed-issues-fresh-summons-for-jacqueline-fernandez-to-be-presented-on-october-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिंग: ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज के लिए जारी किया नया समन, 18 अक्तूबर को पेश होने को कहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मनी लॉन्ड्रिंग: ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज के लिए जारी किया नया समन, 18 अक्तूबर को पेश होने को कहा
Sat, 16 Oct 2021 04:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 16 Oct 2021 04:14 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को समन भेजा है। इसके मुताबिक, एक्ट्रेस को 18 अक्तूबर को ईडी ऑफिस में पेश होना होगा।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ करना चाहता है। लेकिन एक्ट्रेस लगातार ईडी के समन को इग्नोर कर रही हैं। वहीं, अब ईडी की तरफ से जैकलीन फर्नांडीज को एक नया समन जारी किया है। ईडी के समन के मुताबिक, एक्ट्रेस को 18 अक्तूबर यानी सोमवार सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर में पेश होना होगा।
विज्ञापन
इससे पहले, ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज को 15 अक्तूबर यानी शुक्रवार को दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वह पेश नहीं हुईं। इस दौरान जैकलीन ने ऑफिस ना पहुंचने की वजह बताते हुए ईडी अधिकारियों से कहा था कि, वह कुछ व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण आज पेश नहीं हो पाएंगी। इसके बाद ईडी अधिकारियों ने एक्ट्रेस को शनिवार सुबह 11 बजे का भी समय दिया गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इसे भी इग्नोर कर दिया। जिसके बाद अब ईडी की तरफ से जैकलीन को 18 अक्तूबर सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि, सुकेश द्वारा जैकलीन को फंसाने की कोशिश हुई थी। इसी वजह से ईडी के अधिकारी जैकलीन से पूछताछ में ये पता लगाना चाहते हैं कि, उनका और सुकेश का किसी भी तरह का कोई लेन-देन हुआ है या नहीं। ईडी अधिकारियों ने लगभग पांच महीने पहले जैकलीन से पूछताछ की थी। उनका बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था। इस दौरान जैकलीन ने बताया था कि वो सुकेश के जाल में फंस गईं थीं।
नोरा फतेही ने खुद को बताया पीड़ित
नोरा फतेही गुरुवार को सुबह 11.30 मिनट पर ईडी के ऑफिस पहुंची थीं। इस दौरान ईडी अधिकारियों ने नोरा फतेही से 200 करोड़ की ठगी मामले में लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की थी। नोरा फतेही से रात 8.30 बजे तक पूछताछ हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को एक्ट्रेस के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा था, नोरा इस मामले में खुद पीड़ित हैं और बतौर गवाह अधिकारियों की जांच में मदद कर रही हैं। प्रवक्ता ने दावा किया कि अभिनेत्री किसी भी तरह की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल नहीं रहीं और उनका आरोपी चंद्रशेखर से कोई नाता नहीं है।