फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Dwayne Johnson became highest paid actors in Forbes List

दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बने ड्वेन जॉनसन, फोर्ब्स की लिस्ट में सामने आई कमाई

Thu, 22 Aug 2019 03:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 22 Aug 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
Dwayne Johnson became highest paid actors in Forbes List
ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन - फोटो : file photo

'जुमांजी' और 'फास्ट एंड फ्यूरियस' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले कलाकार ड्वेन जॉनसन दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं। हाल ही में दुनियाभर की बड़ी हस्तियों की कमाई का ब्यौरा देने वाली अमेरिकन मैगजीन फोर्ब्स की लिस्ट में वह पहले नंबर पर हैं।

विज्ञापन


फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक ड्वेन जॉनसन ने जून 2018 से लेकर 2019 के बीच करीब 89.4 मिलियन डॉलर की कमाई की है। गौरतलब है कि पिछले साल फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में ड्वेन जॉनसन दूसरे स्थान पर थे। पहले नंबर पर जॉर्ज क्लूनी का नाम शामिल था। ड्वेन जॉनसन के अलावा हॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन, एडम सैंडलर, क्रिस इवांस, पॉल रुड और विल स्मिथ का नाम भी शामिल है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कमाई के मामले में फोर्ब्स लिस्ट में चौथे नंबर पर अक्षय कुमार, एक साल में कमाए इतने करोड़ रुपये

आपको बता दें कि हाल ही में ड्वेन जॉनसन ने गर्लफ्रेंड लॉरेन हैशन से शादी की है। इस बात की जानकारी खुद ड्वेन ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज पोस्ट करते हुए दी। 18 अगस्त को लॉरेन से अमेरिका के हवाई में शादी की। इस खास मौके पर ड्वेन और लॉरेन के रिश्तेदारों के नजदीकी दोस्त शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्वेन और लॉरेन 2007 से साथ हैं। 

पढ़ें: ड्वेन जॉनसन ने गर्लफ्रेंड लॉरेन हैशन से की शादी, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे दिए पोज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed