फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   During Padmavati shooting Ranveer Singh got slapped 24 times by Raza Murad

'पद्मावती' के लिए रणवीर सिंह को रजा मुराद ने मारे थे 24 थप्पड़

Sat, 02 Sep 2017 01:35 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Sat, 02 Sep 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
During Padmavati shooting Ranveer Singh got slapped 24 times by Raza Murad
ranveer singh
रणवीर सिंह के फैंस को ये बात जानकर बेहद हैरानी होगी कि उनका फेवरेट स्टार रजा मुराद से हाल ही में एक या दो नहीं बल्कि 24 थप्पड़ एकसाथ खा चुका है। जी हां और ये थप्पड़ उन्हें किसी और बात के लिए नहीं बल्कि 'पदमावती' के लिए पड़े हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की बादशाहत बरकरार, जानें 'बादशाहो' का कलेक्शन
विज्ञापन


आप सोच रहे होंगे कि मस्तमौला रणवीर सिंह ने ऐसा क्या किया कि रजा मुराद को उन्हें इतने थप्पड़ मारने पड़ गए। दरअसल फिल्म 'पद्मावती' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा एक्‍टर रजा मुराद भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणवीर सिंह को फिल्‍म के एक सीन के लिए रजा मुराद से एक थप्‍पड़ खाना था। फिल्म के उस सीन को शूट करने के लिए जब पहली बार रजा मुराद ने रणवीर को थप्‍पड़ मारा तो निर्देशक संजय लीला भंसाली को यह ज्‍यादा पसंद नहीं आया।


भंसाली इस सीन को परफेक्‍ट देखना चाहते थे। जिसके बाद इस सीन को बार-बार दोहराया गया। आखिरकार रजा मुराद से 24 थप्‍पड़ खाने के बाद भंसाली ने इस सीन को हां कहा।

इस खबर की पुष्टि खुद रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक स्नैपशॉट शेयर करके की। उन्होंने इस स्नैपशॉट का कैप्शन लिखा, ' ट्रू स्टोरी' 
 
इससे पहले भी ये दोनों एक्टर फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' और 'गोलियों की रासलीला - रामलीला' में एक साथ नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed