फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Duranga adaptation of popular Korean drama trailer out web series will premiere on ZEE5 0n 19th August

Duranga: क्राइम-सस्पेंस से भरपूर है दृष्टि धामी की दुरंगा का ट्रेलर, पति के खौफनाक चेहरे से उठाएंगी पर्दा?

Fri, 05 Aug 2022 09:27 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 05 Aug 2022 09:27 PM IST
सार

गुलशन देवय्या और दृष्टि धामी की वेब सीरीज ‘दुरंगा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह थ्रिलर वेब सीरीज 19 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
Duranga adaptation of popular Korean drama trailer out web series will premiere on ZEE5 0n 19th August
Duranga - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम और सस्पेंस से भरपूर कई शानदार वेब सीरीज मौजूद हैं, जिसमें अब एक और जुड़ने वाली है। गुलशन देवय्या और दृष्टि धामी की अपकमिंग वेब सीरीज 'दुरंगा' में क्राइम और रोमांस का तड़का लगाया गया है, जिसका ट्रेलर सामने आ गया है। यह सीरीज कोरियाई शो 'फ्लावर ऑफ एविल' का आधिकारिक रूपांतरण है, जिसका निर्देशन प्रदीप सरकार और एजाज खान द्वारा किया गया है। रोज ऑडियो विजुअल्स द्वारा निर्मित इस सीरीज में अभिनेता गुलशन देवय्या और दृष्टि धामी ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई है। लेकिन गुलशन देवय्या ने एक तरफ एक परफेक्ट मैन, पति और पिता की भूमिका निभाई है और दूसरी तरफ वह एक कातिल भी है।

विज्ञापन

कैसा है ट्रेलर?
2 मिनट 13 सेकंड के इस ट्रेलर में काफी कुछ दिखाया गया है। इस ट्रेलर में प्यार मोहब्बत के साथ-साथ क्राइम और सस्पेंस भी है।  ट्रेलर की शुरुआत काफी शानदार तरीके से हुई है। शुरुआत में ही काफी सारा एक्शन है और इरा (दृष्टि धामी) का धांसू अंदाज है, जो पुलिस अफसर है। शुरुआत एक मर्डर से होता है, जिसकी जांच में इरा जुटी हुई है। दूसरी तरफ सम्मित पटेल (गुलशन देवय्या) है, जो इससे बचने में लगा है। अब देखना होगा कि इरा कैसे इस केस को सुलझा कर अपने ही पति को सजा दिला पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरीज पर दृष्टि धामी ने कही ये बात 
इस सीरीज के बारे में दृष्टि धामी का कहना है कि मैं कोरियाई सीरीज की फैन हूं, इसलिए जब मुझे कोरियाई सीरीज के इस रूपांतरण के लिए संपर्क किया गया तो मैं अपने उत्साह को रोक नहीं पाई। 'दुरंगा' के लिए मुझे जिस चीज ने सबसे ज्यादा उत्साहित किया है वो इसकी पेचीदा कहानी है, जो एक पंच पैक है। इसमें प्रेम से लेकर एक आदर्श परिवार के बीच छिपे हुए अपराधी तक सब कुछ है। पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने का यह मेरा पहला मौका है, इसलिए यह एक ड्रीम कास्ट और क्रू के साथ एक ड्रीम रोल था।

विज्ञापन

इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
दुरंगा' नौ एपिसोड की सीरीज है, जो जल्द जी5 पर 19 अगस्त को स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में गुलशन देवय्या और दृष्टि धामी के अलावा अमित साध, राजेश खट्टर, दिव्या शेठ, बरखा बिष्ट, अभिजीत खांडकेकर और हेरा मिश्रा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed