फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dunki vs Salaar box office war ends Prabhas film released several multiplex chains in North India

Salaar: साउथ के पीवीआर और मिराज पर रिलीज होगी सालार! प्रभास की फिल्म को मिली स्क्रीन की समान हिस्सेदारी

Fri, 22 Dec 2023 09:18 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 22 Dec 2023 09:18 AM IST
विज्ञापन
Dunki vs Salaar box office war ends Prabhas film released several multiplex chains in North India
सालार - फोटो : social media
अभिनेता शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डंकी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, दूसरी ओर साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सालार' भी एक नई उम्मीद के साथ आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब, स्क्रीन को लेकर दोनों फिल्मों के बीच की जंग आखिरकार खत्म हो गई है। अब देखना है कि एडवांस बुकिंग की तरह ही प्रभास की 'सालार' शाहरुख की 'डंकी' को पटखनी दे सकती है या नहीं। 
विज्ञापन


'सालार' को मिली समान हिस्सेदारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते दिन यह बताया गया था कि होम्बले प्रोडक्शंस ने दक्षिण में पीवीआर आईनॉक्स और मिराज सिनेमा जैसे मल्टीप्लेक्स से स्क्रीन वापस लेने का फैसला किया है। इस कदम की घोषणा तब की गई जब नॉर्थ में अकेले स्क्रीनों पर 'सलार' के बजाय 'डंकी' को प्राथमिकता दी जा रही थी। हालांकि, अब खबर सामने आई है कि सालार को नॉर्थ और साउथ में स्क्रीन की समान हिस्सेदारी मिली गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Thursday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की 'डंकी' का जलवा, मजबूती से टिकी है एनिमल-सैम बहादुर
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवांस बुकिंग रही शानदार
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास की फिल्म को नॉर्थ और साउथ में स्क्रीन की समान हिस्सेदारी मिल गई है। बताया जा रहा है कि उत्तर में स्क्रीन की समान हिस्सेदारी और दक्षिण में 70% हिस्सेदारी पर मल्टीप्लेक्स के साथ समझौते के बाद होम्बले प्रोडक्शंस ने अब बुकिंग खोल दी है। वहीं, नॉर्थ में रुकी हुई बुकिंग को भी फिर से शुरू कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस ने 'सालार' की टिकट की कीमत 300-350 रुपये के बीच रखी है। प्री-साउथ में फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही है।

सालार की स्टार कास्ट
सालार की बात करें तो यह फिल्म दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं, जिसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। बता दें कि 'सालार' को सबसे बड़ी टक्कर शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से मिल रही है।

यह भी पढ़ें: Salaar: डंकी से कहीं बड़ी ओपनिंग करेगी प्रभास की 'सालार', एडवांस बुकिंग में आया उछाल, किंग खान को देगी पटखनी!
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed