फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dunki: SRK reaction after fans dance during Early Morning show says Go in see film and tell me if u enjoyed

Dunki: 'डंकी' का सुबह 5.55 का शो देखने गेयटी सिनेमा में जुटे दर्शक, फैंस का क्रेज देख शाहरुख ने दी प्रतिक्रिया

Thu, 21 Dec 2023 10:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 21 Dec 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
Dunki: SRK reaction after fans dance during Early Morning show says Go in see film and tell me if u enjoyed
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की 'डंकी' आखिर आज रिलीज हो चुकी है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज है। मुंबई के प्रतिष्ठित गेयटी सिनेमा में इस फिल्म का सवेरे 5:55 बजे का शो रखा गया। शाहरुख के फैंस फिल्म देखने के लिए सुबह ही सिनेमाघरों में जुट गए औैर फिल्म शुरू होने से पहले खूब मस्ती करते दिखे। फैंस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते-होते शाहरुख तक भी पहुंच गईं और उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


कुश्ती खेलते दिखे फैंस
'डंकी' का सुबह का शो देखने गेयटी सिनेमा आए दर्शकों ने शो शुरू होने से पहले दो टीम बनाकर कुश्ती खेलनी शुरू कर दी। डंकी-डंकी के नारे लगाने लगे और जमकर मस्ती के मूड में दिखे। फैंस का ये अंदाज देखने के बाद शाहरुख खान प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक सके। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बाकायदा वायरल वीडियो को री-पोस्ट कर कमेंट किया है।
विज्ञापन

Dunki VS Salaar: एडवांस बुकिंग में आगे निकली 'सालार', जानें प्रभास की फिल्म से कितनी पीछे रही शाहरुख की 'डंकी'
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख ने दिया ये सुझाव
शाहरुख खान ने लिखा, 'अरे अब पिक्चर देखने तो जाओ या बाहर ही कुश्ती करते रहोगे। फिल्म देखने अंदर जाओ और अगर फिल्म अच्छी लगी है तो मुझे इसके बारे में बताओ'। बता दें कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी अहम रोल में हैं।


Lahore 1947: आमिर ने संभाली राजकुमार संतोषी की फिल्म की कमान, सनी देओल की मां से लेकर हर किरदार करेंगे फाइनल

फैंस का उत्साह चरम पर
बता दें कि शाहरुख खान के एसआरके यूनिवर्स ने मुंबई के प्रतिष्ठित गेयटी सिनेमा में पहली बार सुबह 9 बजे का फिल्म 'पठान' के लिए शो आयोजित किया था। इसके बाद उन्होंने उसी सिनेमा में जवान के लिए सुबह 6 बजे का पहला शो शुरू किया। अब, शाहरुख खान की आगामी फिल्म डंकी के साथ फैंस ने गेयटी सिनेमा में जादुई नंबर 5.55 बजे शो के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 'डंकी' देखने भी दर्शक बड़ी संख्या में जुटे हैं। 
Wednesday Box Office: दर्शकों पर खूब छाया 'एनिमल' का खुमार, जानें 'सैम बहादुर' का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed