फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dunki film shah rukh khan feels to do age centric role says he draws inspiration from Vikram Rathore in Jawan

Shah Rukh Khan: उम्र केंद्रित किरदार अदा करना चाहते हैं शाहरुख खान? 'जवान' के विक्रम राठौर से मिली प्रेरणा

Sat, 23 Dec 2023 04:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Dec 2023 04:11 PM IST
सार

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' के अपने किरदार विक्रम राठौड़ से प्रेरणा लेते हुएअपनी उम्र के अनुरूप भूमिका निभाने की इच्छा व्यक्त की। 

विज्ञापन
Dunki film shah rukh khan feels to do age centric role says he draws inspiration from Vikram Rathore in Jawan
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' सिनेमाघरों में लगी हुई है। ये उनकी इस साल की तीसरी फिल्म है। करीब साढ़े चार साल के ब्रेक के बाद किंग खान ने इस साल फिल्म 'पठान' से धांसू वापसी की। फिर 'जवान' में जलवा दिखाया। साल के जाते-जाते उन्होंने 'डंकी' का तोहफा फैंस को दिया। हालांकि, किंग खान का ये तोहफा दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आया है। शायद शाहरुख भी ये बात समझ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने ये इच्छा जताई है कि वे अब उम्र केंद्रित रोल करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


किंग खान ने जाहिर की ये इच्छा
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' में अपने किरदार विक्रम राठौड़ से प्रेरणा लेते हुए, अपनी उम्र के अनुरूप भूमिका निभाने की इच्छा व्यक्त की। अभिनेता ने हाल फिल्म 'जवान' और 'डंकी' के बीच तुलना की। शाहरुख खान ने कहा, 'मैं अब 58 साल का हूं और मैं महसूस करता हूं कि मैं उम्र केंद्रित रोल अदा करना चाहता हूं'।
विज्ञापन

Hrithik Roshan: सिमोन अरोड़ा के बेटे की शादी में सबा का हाथ थामे दिखे ऋतिक, बॉयफ्रेंड संग सुजैन खान भी आईं नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


'डंकी' के रोल को बताया अधिक वास्तविक
किंग खान ने आगे कहा, 'फिल्म 'जवान' एक कमर्शियल फिल्म थी। फिल्म में विक्रम राठौर का मेरा किरदार एक वृद्ध शख्स था'। शाहरुख खान ने विक्रम राठौर और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित अपनी हालिया फिल्म 'डंकी' के किरदार में समानताएं बताते हुए, 'डंकी' के रोल को रियलिज्म के करीब बताया। किंग खान ने कहा, 'फिल्म 'जवान' में एक अति वृद्ध शख्स को दिखाया गया, वहीं 'डंकी' में उनका किरदार रिलेटेबल है। 'जवान' के मुकाबले 'डंकी' का रोल अधिक वास्तविक है'।
Taapsee Pannu: जब सच हुई अफवाह, हिरानी ने किया तापसी को फोन, बेहद दिलचस्प है अभिनेत्री की कास्टिंग का किस्सा

जवान-पठान के मुकाबले हल्की रही डंकी की ओपनिंग!
हालांकि, शाहरुख ने ये भी कहा कि उम्र केंद्रित किरदार अदा करने की प्रेरणा उन्हें फिल्म 'जवान' के ही विक्रम राठौर से मिली है। वैसे शाहरुख का हालिया बयान उम्र के इस दौर के अनुसार फिल्मी किरदारों की तरफ शिफ्ट होने की दिशा में उनके इरादों और इच्छा को दिखाता है। बात करें 'डंकी' की तो इसमें विक्की कौशल और तापसी पन्नू हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 29.2 करोड़ कमाए। वहीं, दूसरे दिन  20.5 करोड़ का कारोबार किया।
Elvish Yadav: जम्मू में पत्रकारों से सच में पिटे थे यूट्यूबर? मामले की कहानी एल्विश की जुबानी, सामने आई सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed