फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Rajkumar Hirani calls Taapsee Pannu For Dunki Know Interresting story how actress got the role

Taapsee Pannu: जब सच हुई अफवाह, हिरानी ने किया तापसी को फोन, बेहद दिलचस्प है अभिनेत्री की कास्टिंग का किस्सा

Sat, 23 Dec 2023 02:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 23 Dec 2023 02:33 PM IST
सार

तापसी ने हाल ही में उस घटना को याद करते हुए बताया कि राजकुमार हिरानी के फोन करने से पहले ऐसी अफवाहें फैल रही थीं कि फिल्म के लिए उनके नाम पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
When Rajkumar Hirani calls Taapsee Pannu For Dunki Know Interresting story how actress got the role
डंकी का पोस्टर, राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तापसी पन्नू इन दिनों फिल्म डंकी से खूब वाहवाही लूट रही हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने मनु नाम की पंजाबी लड़की का किरदार निभाया है। फिल्म की हो रही तारीफों के बीच हाल ही में अभिनेत्री ने डंकी में अपनी कास्टिंग को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह सब एक अफवाह से शुरू हुआ जो आगे चलकर सच हो गया। 

विज्ञापन

Pooja Bhatt: शराब की लत छोड़ने पर जश्न मनाती नजर आईं पूजा भट्ट, पोस्ट साझा कर कही ये बात

विज्ञापन

जब सच हुई अफवाह

तापसी ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि राजकुमार हिरानी के फोन करने से पहले ऐसी अफवाहें फैल रही थीं कि फिल्म के लिए उनके नाम पर विचार किया जा रहा है। उन्हें यह बाकी की अफवाहों की तरह ही लगा और अभिनेत्री ने सोचा कि ऐसा संभव नहीं हो सकता। हालांकि, वे इस तरह की खबर से खुश जरूर थीं कि पहली बार उनके बारे में कुछ अच्छी अफवाह उड़ी है। 
Meera Chopra: परिणीति चोपड़ा से बातचीत तक नहीं करतीं मीरा? एक्ट्रेस ने खुद बताई नाराजगी की वजह

विज्ञापन

फोन पर मिली गुड न्यूज

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि तभी सर का फोन आया और उन्होंने कहा कि मीडिया पहले से ही यह कह रहा है, इसलिए उन्होंने सोचा कि वह भी फोन करके उन्हें बता दें। तापसी ने कहा कि जब उन्हें कॉल आया तो वह एक एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। फोन पर हिरानी ने अभिनेत्री से कहा कि जब वे वापस आएंगी तब उन्हें वे कहानी सुनाएंगे। बता दें कि तापसी पन्नू ने 2013 में 'चश्मे बद्दूर' से हिंदी फिल्म में डेब्यू किया था। वह 'पिंक', 'नाम शबाना', 'बदला', 'सूरमा', 'मुल्क', 'मनमर्जियां' और 'थप्पड़' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी है।
BB17: नहीं कम हो रही मुनव्वर फारूकी की मुश्किलें, मन्नारा को बुरा-भला कहने पर नाराज हुए भाईजान, दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed