फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dulquer salmaan action drama film king of kotha now release in hindi on ott 20 october 2023

King Of Kotha: इस दिन ओटीटी पर हिंदी में रिलीज होगी दुलकर की 'किंग ऑफ कोठा', जानिए कब कहां देखें फिल्म

Mon, 16 Oct 2023 10:41 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 16 Oct 2023 10:41 AM IST
सार

दुलकर सलमान अभिनीत किंग ऑफ कोठा इस साल 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फिल्म जल्द ही ओटीटी पर हिंदी में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
Dulquer salmaan action drama film king of kotha now release in hindi on ott 20 october 2023
किंग ऑफ कोठा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

दुलकर सलमान अभिनीत किंग ऑफ कोठा इस साल 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अगस्त में रिलीज फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' में दुलकर एक्शन अवतार में नजर आए। यह फिल्म अब ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है। मूल रूप से मलयालम में बनी यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन अब इसकी हिंदी रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है।

विज्ञापन

अभिलाष जोशी के डायरेक्शन में बनी 'किंग ऑफ कोठा' एक पीरियड गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर 29 सितंबर को यह फिल्म दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई थी। जबकि अब इसके हिंदी वर्जन को भी 20 अक्टूबर से इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dulquer salmaan action drama film king of kotha now release in hindi on ott 20 october 2023
किंग ऑफ कोठा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि, 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का हिंदी ट्रेलर शेयर करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'एक के लिए गुंडा, दूसरे के लिए राजा।' हिंदी में इस फिल्म को देखने के लिए आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।

विज्ञापन

अभिनेता ने हाल ही में तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सीता रामम' में अभिनय किया था। बता दें कि अभिलाष जोशी के निर्देशन में बनी 'किंग ऑफ कोठा' में ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रसन्ना और नायला उषा अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक शराबी गैंगस्टर के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है और ओणम के त्योहार के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed