फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Drugs case Thane court rejects Mamta Kulkarni's plea to defreeze bank accounts

ड्रग्स मामला: ममता कुलकर्णी को राहत नहीं, कोर्ट ने अभिनेत्री के बैंक खातों को डी फ्रीज करने की याचिका को किया खारिज

Tue, 03 Aug 2021 10:50 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 03 Aug 2021 10:50 PM IST
सार

अपने समय की विवादास्पद अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, मुंबई के ठाणे के एक अदालत ने ममता कुलकर्णी के छह बैंक अकाउंट्स को डी फ्रीज करने की याचिका को खारिज किया है। 

विज्ञापन
Drugs case Thane court rejects Mamta Kulkarni's plea to defreeze bank accounts
ममता कुलकर्णी

विस्तार

अपने समय की विवादास्पद अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, मुंबई के ठाणे के एक अदालत ने ममता कुलकर्णी के छह बैंक अकाउंट्स को डी फ्रीज करने की याचिका को खारिज किया है। बता दें कि अभिनेत्री के छह बैंक अकाउंट्स, तीन एफडी और दो मुंबई फ्लैट्स को दो करोड़ ड्रग्स केस में कनेक्शन की वजह से फ्रीज कर दिया था।
विज्ञापन


अपनी याचिका में ममता कुलकर्णी का दावा था कि उसके विरुद्ध दर्ज रिपोर्ट में उसका नाम जबरन सिर्फ इसलिए शामिल कर लिया गया है क्योंकि विकी गोस्वामी के साथ उसके रिश्ते रहे हैं। पुलिस की चार्जशीट का हवाला देते हुए याचिका मे कहा गया है कि पुलिस की तफ्तीश भी उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत न होने की बात कहती है। ये मामला महाराष्ट्र में मुंबई के पास ठाणे की पुलिस ने साल 2016 में दर्ज किया था।
विज्ञापन


अभिनेत्री के वकील ने अपने अदालत में कहा कि उन्हें झूठा फंसाया गया है और वह अपने परिवार को एकमात्र संभालने वाली हैं। उनकी एक बहन मानसिक रोग से गुजर रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के बैंक अकाउंट्स फ्रीज हैं तो वह अपनी बहन का इलाज नहीं कर पा रही है। हालांकि, कोर्ट का मनाना है कि वह अभी तक अदालत या जांच एजेंसियों के सामने नहीं आई थीं इसलिए उनके अकाउंट्स को डी-फ्रीज करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अप्रैल 12, 2016 को शाम करीब साढ़े चार बजे दो सफेद कारों को चेकिंग के दौरान रोका गया तो उसमें से एफेड्रिन पाउडर की भारी मात्रा बरामद हुई। कार चालकों मयूर और सागर को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में पता चला कि लाखों के इस केमिकल को देश के बाहर ले जाकर इससे महंगी नशीली दवा बनाई जानी थी। इस मामले में पुलिस ने तब 10 लोगों को गिरफ्तार किया था और सात लोगों को वांछित अभियुक्त बनाया था, इनमें से एक ममता कुलकर्णी है।


ममता कुलकर्णी ने हिंदी सिनेमा की सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म ‘करण अर्जुन’ समेत कई बड़े बजट की फिल्मों में काम किया है। अपने अभिनय के करियर के दौरान उसे एक बिंदास अभिनेत्री ने रूप में जाना जाता था। ममता ने एक फिल्म पत्रिका के कवर के लिए टॉपलेस फोटो शूट भी कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed