{"_id":"5ff52d938ebc3e30960c4a4d","slug":"drug-case-arjun-rampal-sister-summoned-by-ncb","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल की बहन को एनसीबी का समन, आज किया तलब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल की बहन को एनसीबी का समन, आज किया तलब
Wed, 06 Jan 2021 11:26 AM IST
shrilata biswas
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल
- फोटो : instagram/arjunrampal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड ड्रग्स मामले में अभिनेता अर्जुन रामपाल की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने अब उनकी बहन कोमल रामपाल को समन किया है। उन्हें बुधवार (छह जनवरी) को तलब किया गया है।
विज्ञापन
एनसीबी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ‘ड्रग्स केस में कनेक्शन को लेकर जांच एजेंसी ने अर्जुन रामपाल की बहन को आज समन किया है।‘
Narcotics Control Bureau, Mumbai has summoned actor Arjun Rampal's sister today, in connection with a drugs case: NCB officer
— ANI (@ANI) January 6, 2021विज्ञापन
एनसीबी अभी तक अर्जुन रामपाल से दो बार पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से भी पूछताछ हुई थी। बीते नवंबर महीने में अर्जुन रामपाल के घर पर एनसीबी ने छापेमारी की थी, जहां एजेंसी को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवाइयां मिली थीं। एजेंसी ने कहा कि अभिनेता ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से गैरकानूनी तरीके से उस दवाई के लिए जिस प्रिसक्रिप्शन (बैकडेटेड प्रिसक्रिप्शन) का इस्तेमाल किया था उसकी तारीख खत्म हो गई थी।
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल का कहना था कि उन्होंने एनसीबी को एक विशेष दर्द निरोधक दवा के प्रिसक्रिप्शन को भी सौंप दिया है। यह उन्हें दिल्ली के मनोचिकित्सक डॉक्टर की ओर से जारी किया गया था। उन्होंने ड्रग्स के किसी भी लेन-देन से इनकार किया था।
गौरतलब है कि जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने व्हॉट्सएप चैट के आधार पर बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित उपयोग की जांच शुरू की थी।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ में आ पहुंचा सात करोड़ का सवाल, कोरोना वॉरियर बोलीं- 'जीती तो खोलूंगी अपना अस्पताल'