{"_id":"695020fffe3ce3bdec01710d","slug":"drishyam-3-controversy-jaideep-ahlawat-vs-akshaye-khanna-producer-statement-2025-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Drishyam 3: अक्षय खन्ना की जगह 'दृश्यम 3' में नजर आएंगे जयदीप अहलावत, निर्माता ने खबर पर लगाई मुहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Drishyam 3: अक्षय खन्ना की जगह 'दृश्यम 3' में नजर आएंगे जयदीप अहलावत, निर्माता ने खबर पर लगाई मुहर
Sun, 28 Dec 2025 12:07 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:07 AM IST
सार
Drishyam 3 Controversy: 'धुरंधर' की सफलता के बीच अक्षय खन्ना के फिल्म दृश्यम 3 में होने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। अभिनेता के फिल्म को छोड़ने की खबर के बीच अब निर्माता ने बड़ा बयान दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
दृश्यम 3
- फोटो : एक्स
विस्तार
बॉलीवुड में जब भी किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ा विवाद सामने आता है, तो चर्चाओं का बाजार अपने आप गर्म हो जाता है। इन दिनों ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर, जहां कास्टिंग को लेकर दिए गए एक बयान ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। फिल्म के निर्माता कुमार मंगत पाठक के हालिया बयान ने न सिर्फ सुर्खियां बटोरी हैं, बल्कि दो दमदार अभिनेताओं अक्षय खन्ना और जयदीप अहलावत की तुलना को लेकर बहस भी छेड़ दी है।
विज्ञापन
फिल्म के निर्माता का बयान
हाल ही में रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने निगेटिव रोल निभाकर दर्शकों और समीक्षकों से जमकर तारीफें बटोरी थीं। रणवीर सिंह और संजय दत्त जैसे सितारों के साथ उनकी मौजूदगी को फिल्म की बड़ी ताकत माना गया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि अक्षय खन्ना एक बार फिर अपने करियर के पीक पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: सलमान को देखकर डर गया ओरी, शेयर की भाईजान के जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें
विज्ञापन
दृश्यम 3 में नहीं होंगे अक्षय खन्ना
इसी बीच ‘दृश्यम 3’ को लेकर आई एक बड़ी खबर ने सबका ध्यान खींचा। निर्माता कुमार मंगत पाठक ने 'बॉलीवुड हंगामा' से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की कि फिल्म में अक्षय खन्ना की जगह अब जयदीप अहलावत नजर आएंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने इस बदलाव को ईश्वर की कृपा बताते हुए जयदीप को अक्षय से बेहतर अभिनेता तक कह डाला। निर्माता के मुताबिक, ‘दृश्यम’ जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी किसी एक कलाकार पर निर्भर नहीं होती, बल्कि कहानी और ट्रीटमेंट इसकी असली ताकत हैं।
अक्षय पर साध दिया निशाना?
कुमार मंगत का यह बयान यहीं नहीं रुका। उन्होंने यह भी इशारा किया कि कुछ कलाकार मल्टी-स्टारर फिल्मों की सफलता के बाद खुद को सुपरस्टार समझने लगते हैं। उनके अनुसार, सिर्फ एक सफल फिल्म किसी अभिनेता को बॉक्स ऑफिस का गारंटी स्टार नहीं बना देती। यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस दो गुटों में बंटते नजर आए।
पाताल लोक से बनाई पहचान
जयदीप अहलावत की बात करें तो उन्होंने वेब सीरीज और फिल्मों में अपने सशक्त अभिनय से अलग पहचान बनाई है। ‘पाताल लोक’, ‘आक्रोश’ और अन्य प्रोजेक्ट्स में उनके किरदारों को काफी सराहा गया है। दिलचस्प बात यह है कि जयदीप के करियर की शुरुआती फिल्मों में कुमार मंगत खुद निर्माता रह चुके हैं, जिससे दोनों के बीच प्रोफेशनल बॉन्ड भी पुराना है। दूसरी ओर, अक्षय खन्ना के समर्थकों का मानना है कि उन्होंने वर्षों से अपने अभिनय से खुद को साबित किया है और ‘धुरंधर’ इसकी ताजा मिसाल है। ऐसे में किसी एक बयान के आधार पर उनकी स्टार वैल्यू पर सवाल उठाना सही नहीं माना जा रहा।