{"_id":"64135496976a2bf08102d84c","slug":"drishyam-2-fame-actress-ishita-dutta-pregnant-flaunts-baby-bump-in-viral-video-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ishita Dutta: दृश्यम 2 फेम इशिता दत्ता के घर गूंजेगी किलकारियां, शादी के छह साल बाद बनेंगी मां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ishita Dutta: दृश्यम 2 फेम इशिता दत्ता के घर गूंजेगी किलकारियां, शादी के छह साल बाद बनेंगी मां
Thu, 16 Mar 2023 11:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:13 PM IST
सार
इस पोस्ट के साथ पैपराजी ने यह भी बताया कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। वीडियो के सामने आते ही एक्ट्रेस को उनके प्रशंसक बधाइयां देने लगे।
विज्ञापन
इशिता दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाने वाली इशिता दत्ता को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में एक पैपराजी ने इशिता का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस का यह वीडियो एयरपोर्ट का है, जहां वह कैमरे में कैद हो गईं।
यह भी पढ़ें- Swara-Fahad: स्वरा और फहाद की वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें आईं सामने, एक-दूसरे की आंखों में डूबे नजर आए दोनों
लोग दे रहे बधाइयां
इस पोस्ट के साथ पैपराजी ने यह भी बताया कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस क्लिप के सामने आते ही एक्ट्रेस को उनके प्रशंसक बधाइयां देने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''बधाई हो।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''वाह कितनी प्यारी लग रही हैं। इसके अलावा बहुत से यूजर्स कमेंट बॉक्स में एक्ट्रेस को बधाइयां देते नजर आए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Fighter: मुंबई के रियल लोकेशन पर शूट होगें फिल्म 'फाइटर' के कुछ इंटेंस सीक्वेंस, इस तारीख से शुरू होगी शूटिंग
2017 में की थी शादी
बता दें कि इशिता बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की बहन हैं। वहीं, उनके पति वत्सल सेठ भी एक अभिनेता हैं। वह कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब्बास-मस्तान की टार्जन द वंडर कार से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी।
यह भी पढ़ें- TJMM BO Collection: बॉक्स ऑफिस रणबीर-श्रद्धा का जादू कायम, 'तू झूठी मैं मक्कार' ने नौवें दिन कमाए इतने करोड़
दृश्यम 2 में आई थीं नजर
यह पहला मौका नहीं है जब इशिता के प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई हैं। दोनों साल पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह के दावे किए गए थे। हालांकि, तब एक्ट्रेस ने सामने आकर इन तरह की अफवाहों को खारिज कर दिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो इशिता को आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की थी। बंपर कलेक्शन की वजह से फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया था।

View this post on Instagram