फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dream Girl 2 Went in For Reshoot Know More Details About Ayushmann Khurrana Film

Dream Girl 2: 'ड्रीम गर्ल 2' को दोबारा किया गया शूट? आयुष्मान खुराना की फिल्म पर आया नया अपडेट

Tue, 18 Jul 2023 10:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 18 Jul 2023 10:28 PM IST
सार

एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स को फिल्म के कुछ दृश्यों में सुधार की गुंजाइश नजर आई जिसकी वजह से इसके कई सीन को जल्दी जल्दी फिर से शूट करना पड़ा है।

विज्ञापन
Dream Girl 2 Went in For Reshoot Know More Details About Ayushmann Khurrana Film
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयुष्मान खुराना स्टारर ड्रीम गर्ल 2 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 142 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। यही वजह है कि लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन

Onir: करण जौहर के क्रिप्टिक पोस्ट पर भड़के फिल्म निर्माता ओनिर, तंज कसते हुए कह दी बड़ी बात

विज्ञापन

12 दिनों में फिल्म हुई री-शूट

एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स को फिल्म के कुछ दृश्यों में सुधार की गुंजाइश नजर आई जिसकी वजह से इसके कई सीन को जल्दी जल्दी फिर से शूट करना पड़ा है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता एकता कपूर और निर्देशक राज शांडिल्य ने फिल्म का पहला कट देखा। वे परिणाम से खुश थे, लेकिन उन्हें यह भी लगा कि वे कुछ चीजें बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने आयुष्मान से लेकर अन्य अभिनेताओं और तकनीशियनों तक से बात की और वे सभी कुछ हिस्सों की फिर से शूटिंग के लिए तुरंत सहमत हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक दोबारा शूटिंग 12 दिनों तक चली और 15 जुलाई को मुंबई में पूरी हुई। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर री-शूट काफी आम है। ऐसा एवेंजर्स और प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल के साथ भी हो चुका है।
Suniel Shetty: ट्रोलिंग के बाद टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बदला 'अन्ना' का रुख, अभिनेता ने किसानों से मांगी माफी

विज्ञापन

ये सितारे भी फिल्म में आएंगे नजर

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म की रिलीज की तारीख वही रहेगी और निर्देशक ने पहले ही दोबारा शूट किए गए दृश्यों पर काम करना शुरू कर दिया है और उन्हें विश्वास है कि फिल्म समय पर तैयार हो जाएगी। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। उनके अलावा फिल्म में परेश रावल, अन्नू कपूर, विजय राज, राजपाल यादव भी हैं।
Filmy Wrap: ड्रग्स केस में रिया को राहत और तेज बुखार में भी कार्तिक ने की शूटिंग, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed