Dream Girl 2 Twitter Review: 'लौट आई है पूजा..', आयुष्मान की ड्रीम गर्ल 2 देखने से पहले पढ़ लें पब्लिक रिव्यू
फिल्म को लेकर फैंस का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। ड्रीम गर्ल में पूजा के रूप में आयुष्मान ने खूब गुदगुदाया है। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का क्या रिएक्शन है।
विस्तार
आयुष्मान खुराना हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। सिनेमा की दुनिया में वह सामाजिक मुद्दों पर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी कई फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आई हैं। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से दर्शक इसको देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। शाज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर भी काफी अच्छा था। जिसे देखने के बाद फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गए थे। इस फिल्म के सुबह से शो हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। ड्रीम गर्ल में पूजा के रूप में आयुष्मान ने खूब गुदगुदाया है। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का क्या रिएक्शन है।
शुरू से अंत तक हंसते रहेंगे
फिल्म के बारे में बताते हुए एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'ड्रीम गर्ल 2 हंसी का एक धमाका है, जिसमें आयुष्मान खुराना, पूजा की भूमिका में हैं, वो आवाज जिसे हर कोई पसंद करता है। उसे एक नई चुनौती का सामना करना पड़ता है। अनन्या पांडे फिल्म में उसकी को- वर्कर और क्रश। फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा है। इस मजेदार सवारी को देखने से न चूकें।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'ड्रीम गर्ल 2 एक फनी और एंटरटेनिंग फिल्म है,आपको शुरू से अंत तक हंसती रहेगी। ये फिल्म मजेदार डायलॉग्स और हिलेरियल सेच्युशन से भरी हुई है।'
Dream Girl 2 is a laugh riot with Ayushmann as Pooja, the voice everyone loves. He faces a new challenge: Ananya, his co-worker and crush. The film has comedy, romance, and drama. Don’t miss this fun ride! #DreamGirl2 #AyushmannKhurrana #AnanyaPanday pic.twitter.com/zEMmV8VKyo
— Cryptic Poster (@crypticj_44) August 25, 2023
#DreamGirl2 is a fun and entertaining film that will keep you laughing from start to finish. The film is full of witty dialogue and hilarious situations. https://t.co/oUbDSQgQOQ#dreamgirl2on25thaugust #DreamGirl2Review #Moviespie #AyushmannKhurrana #AnanyaPanday pic.twitter.com/K8qQB8FVjN
— Sonal Bakshi (@SonalBakshi2) August 23, 2023
इसे भी पढ़ें- Dream Girl 2 Review: माही की जगह परी के आने से बिगड़ा पूजा का खेल, आयुष्मान की साख फिर कसौटी पर
फैंस ने दी चार रेटिंग
वहीं एक फैन ने आस्ट्रेलिया में इस फिल्म को देखा और 5 में से 4 स्टार देते हुए इसे तीन शब्दों में सुपरहिट करार दे दिया। एक फैन ने इस फिल्म को मस्ट वॉच मूवी बताते हुए चार स्टार दिए। साथ ही उसने इस फिल्म में आयुष्मान से लेकर परेश रावल तक की एक्टिंग की सराहना करते हुए इसकी स्टार कास्ट को काफी अच्छा बताया। वहीं कई यूजर्स ने इस फिल्म को चार स्टार देते हुए इसकी तारीफ की है।
#MovieReview Just finished the early morning preview Show of #DreamGirl2.
— The One Linerrr (@anuj_akc) August 25, 2023
It's a GiggleFest Adventures, a movie that delivers big on humor and fun!!!
Good performance by starcast.
☀☀☀☀/5#AyushmannKhurrana #AnnuKapoor #DreamGirl2Review pic.twitter.com/xpqKcw2Xa0
Released today#DreamGirl2
— Santoshkumar Konda (@sknk103) August 25, 2023
Enjoy the laugh ride#IndianCinema
All the best @writerraj sir and whole team @thinkinkpicz @ayushmannk pic.twitter.com/XpBa8cQvQQ
ड्रीम गर्ल 2 स्टारकास्ट
स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे नजर आईं हैं। वहीं इस फिल्म में राजपाल यादव भी कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हैं, लोगों को इस फ्रेश जोड़ी का काफी वक्त से इंतेजार था, फिल्म का टीजर काफी पहले रिलीज किया गया था। अन्नू कपूर आयुष्मान खुराना के पिता के रोल में हैं।