फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dream Girl 2 star Ayushmann Khurrana talks about his songs says I should give more time to my music

Ayushmann Khurrana: अब म्यूजिक करियर पर अधिक फोकस करेंगे आयुष्मान खुराना, बोले- फैंस ज्यादा एंजॉय कर पाएंगे

Sat, 29 Jul 2023 10:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 29 Jul 2023 10:00 AM IST
सार

आयुष्मान का कहना है कि वह खुद को किस्मत वाला मानते हैं, क्योंकि उनका करियर संगीत से भरा रहा है।

विज्ञापन
Dream Girl 2 star Ayushmann Khurrana talks about his songs says I should give more time to my music
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयुष्मान खुराना अपने अभिनय के साथ-साथ गायिकी के लिए भी जाने जाते हैं। पानी दा रंग, साडी गली, नज्म नज्म, मिट्टी दी खुशबू जैसे कई शानदार गाने उन्होंने अपनी आवाज से सजाए हैं। हाल ही में एक्टर का नया गाना 'रातां कालियां' रिलीज हुआ और वह भी हिट रहा है। आयुष्मान के पसंदीदा संगीतकार रोचक कोहली ने इसकी धुन तैयार की। हाल ही में इस गाने के बहाने एक्टर अपने म्यूजिक करियर पर बात करते नजर आए।

विज्ञापन


दर्शकों का जताया शुक्रिया
आयुष्मान खुराना ने कहा कि रातां कालियां गाने को हिट कहा जा रहा है, इससे मैं बेहद खुश हूं। भारतीय और साउथ एशियन दर्शकों से इसे खूब प्यार मिल रहा है। दुनियाभर के फैंस से जो प्यार मिला है, उससे अभिभूत हूं। यह इस बात का संकेत है कि मुझे अब ज्यादा वक्त म्यूजिक को देना चाहिए और दर्शकों के सामने अच्छा म्यूजिक लेकर आना चाहिए। हो सकता है कि आने वाले वक्त में वह इसे और अधिक एंजॉय कर भी पाएंगे'।
विज्ञापन

Sanjay Dutt B'day: 308 लड़कियों से इश्क, रियल लाइफ में भी खलनायक बन रहे चर्चित, कुछ ऐसा है संजू बाबा का रौला
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को बताया किस्मत वाला
आयुष्मान का कहना है कि वह खुद को किस्मत वाला मानते हैं, क्योंकि उनका करियर संगीत से भरा रहा है। एक्टर ने कहा, 'मेरा म्यूजिक मेरी आत्मा और मेरे मन की स्थिति का प्रतिबिंब है। मेरा मानना है कि मैंने अपने संगीत के जरिए अपने विचारों का इजहार किया है। मैं भाग्यशाली हूं कि लोगों ने पानी दा रंग के बाद से मेरे म्यूजकि को पसंद किया है'। 
Akelli Teaser: 'अस्तित्व उसकी लड़ाई है'...नुसरत भरूचा की 'अकेली' का दमदार टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'ड्रीम गर्ल 2' में आएंगे नजर
आयुष्मान के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। यह आयुष्मान की ही 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की सीक्वल है, जो 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले इस फिल्म को जुलाई में रिलीज किए जाने की तैयारी थी, लेकिन वीएफएक्स वर्क पूरा न होने की वजह से इसे अगस्त में रिलीज किया जा रहा है।
Kangana Ranuat: 'कोई पता तो करो आज नेपो गैंग कहां बिजी है...', RARKPK के रिलीज डे पर कंगना ने किसपर कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed