फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dream Girl 2 Sanjay Kapoor Tusshar Kapoor shot a video expressing their excitement about meeting Pooja

Dream Girl 2: संजय कपूर-तुषार कपूर कर रहे पूजा संग डेट पर जाने की तैयारी, वीडियो में दिखी एक्साइटमेंट

Thu, 24 Aug 2023 06:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 24 Aug 2023 06:12 PM IST
सार

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' कल यानी 25 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। इसी कड़ी में संजय कपूर और तुषार कपूर ने पूजा संग डेट पर जाने की तैयारी शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Dream Girl 2 Sanjay Kapoor Tusshar Kapoor shot a video expressing their excitement about meeting Pooja
ड्रीम गर्ल 2-तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' 25 अगस्त, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म का प्रमोशन जोरो-शोरों पर है। प्रमोशन के हिस्से के रूप में चंकी पांडे, भावना पांडे और महीप कपूर ने पहले मजेदार वीडियो में एक्टिंग किया था। वहीं, अब संजय कपूर और तुषार कपूर ने पूजा से मिलने के लिए बेताबी जताई है। साथ ही एक वीडियो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट बटोर रहा है। 

विज्ञापन

तुषार कपूर-संजय कपूर ने किया 'ड्रीम गर्ल 2' का प्रमोशन

'ड्रीम गर्ल 2' का प्रमोशन करते हुए तुषार कपूर और संजय कपूर ने जिम से एक वीडियो जारी किया है। इस क्लिप में दोनों कलाकार अपनी काया पर काम करते, वजन उठाते और हड़बड़ी में कुछ फुसफुसाते हुए नजर आ रहे हैं। वे एक-दूसरे से कड़ी तैयारी करने के कारण के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। जहां तुषार ने बताया कि उनके पास जल्द ही एक विशेष डेट है, वहीं संजय ने भी कहा कि वह पूजा के लिए वर्कआउट कर रहे हैं। मजा तब आता है जब दोनों एक ही तारीख, 25 अगस्त का जिक्र करते हैं। इसके बाद दोनों को संदेह होने लगता है कि क्या वे एक ही पूजा से मिल रहे हैं। 

विज्ञापन

 

 National Film Awards 2023 LIVE: रॉकेट्री बनी बेस्ट फीचर फिल्म, आलिया-कृति सेनन और अल्लू अर्जुन ने भी मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tusshar Kapoor (@tusshark89)

वीडियो में आया मजेदार ट्विस्ट 

वॉयसओवर में यह भी कहा गया है कि जल्द ही उन्हें पता चल जाएगा कि पूजा किस कपूर के साथ होगी। 'ड्रीम गर्ल 2' की बात करें तो यह एक रोम-कॉम ड्रामा है। फिल्म के गाने 'दिल का टेलीफोन' और 'नाच' ने फैंस को काफी प्रभावित किया है। फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग जारी है। स्टारकास्ट देश के विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं, और पूजा को उन फैंस के करीब ला रहे हैं, जो 25 अगस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Mrunal Thakur: 'सही व्यक्ति मिल जाए तो आप इंतजार नहीं करते..', जानें शादी के बारे में क्या सोचती हैं मृणाल

'ड्रीम गर्ल 2' रिलीज डेट

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म को दो होल्डओवर रिलीज से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जो 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' है। वहीं, नई रिलीज में तीसरे सप्ताह में शाहरुख खान की 'जवान' भी होगी। फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया है। वहीं, एकता कपूर और शोभा कपूर इसकी निर्माता हैं। फिल्म का रन टाइम 130 मिनट है। वहीं, इसमें अन्नू कपूर और परेश रावल जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed