फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dream Girl 2 Naresh Kathooria Issues Legal Notice Against Ayushmann Khurrana Starrer for this reason

Dream Girl 2: 'ड्रीम गर्ल 2' पर छाए मुसीबत के बादल, नरेश कथूरिया ने मेकर्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Fri, 04 Aug 2023 01:21 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 04 Aug 2023 01:21 PM IST
सार

'ड्रीम गर्ल 2' पर मुसीबत के बादल छा गए हैं। नरेश कथूरिया ने आयुष्मान खुराना स्टारर इस फिल्म के मेकर्स पर एक बड़े कारण से शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Dream Girl 2 Naresh Kathooria Issues Legal Notice Against Ayushmann Khurrana Starrer for this reason
आयुष्मान खुराना-नरेश कथूरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने स्क्रीन राइटर-निर्माता और अभिनेता नरेश कथूरिया इन दिनों हिंदी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर चर्चाओं में हैं। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर इस फिल्म के साथ कथूरिया बतौर स्क्रीन राइटर अपनी बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले ही कथूरिया ने मूवी के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेज दिया है। इसके पीछे का कारण भी चौंकाने वाला है। 

विज्ञापन

नरेश कथूरिया ने निर्माताओं को भेजा नोटिस 

दरअसल, नरेश कथूरिया ने 'ड्रीम गर्ल 2' के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। इसके पीछे का कारण ट्रेलर के क्रेडिट स्लेट में उनका नाम न होना है। नोटिस के अनुसार, नरेश ने फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा, जिसे थिंकिंक पिक्चर्ज, बालाजी टेलीफिल्म्स, पेन मरुधर सिने एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और जी सिनेमा द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि राइटर एग्रीमेंट के तहत, निर्माताओं और नरेश ने फैसला किया था कि उनका नाम क्रेडिट स्लेट में उल्लेख किया जाएगा, जो सभी प्रिंट मीडिया, ट्रेलर और सभी प्रचार, विज्ञापन, विपणन सामग्री में होगा।

विज्ञापन


Ghoomer Trailer Out: 'लाइफ मैजिक का खेल है....', रिलीज हुआ अभिषेक बच्चन की ‘घूमर’का दमदार ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन

'ड्रीम गर्ल 2' के मेकर्स पर लगाया बड़ा आरोप

नरेश कथूरिया का कहना है कि क्रेडिट अनुमोदन के लिए इसे लेखक के पास भेजा गया था, जहां निर्माता ट्रेलर के 'स्टोरी बाय' क्रेडिट सेक्शन में निर्देशक राज शांडिल्य का नाम जोड़ना चाहते थे। यह बताए जाने के बावजूद कि यह सभी को गुमराह करेगा, क्योंकि कहानी निर्देशक की नहीं है, नाम हटाया जाना कथूरिया के लिए एक झटका था। इतना ही नहीं ट्रेलर में उनका नाम राज के नाम के साथ बदल दिया गया। साथ ही कथूरिया को यूट्यूब पर ट्रेलर के नीचे वीडियो विवरण में भी क्रेडिट नहीं दिया गया। 


Nora Fatehi: 'सिर्फ चार लड़कियां ही कर रहीं फिल्में', लीड रोल न मिलने पर भड़कीं नोरा फतेही

'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट

नोटिस में कहा गया है कि काम का क्रेडिट न मिलने की वजह से नरेश की प्रतिष्ठा, सद्भावना और फिल्म इंडस्ट्री में उनके इमेज को अपरिवर्तनीय क्षति पहुंची है। कथूरिया ने न सिर्फ ट्रेलर में बल्कि फिल्म में और इसके सभी प्रचार, विज्ञापन और विपणन में क्रेडिट की मांग की है। इतना ही नहीं लेखक राइटर एग्रीमेंट का उल्लंघन करने और प्रतिष्ठा की हानि, अवसर हानि, शर्मिंदगी और मानसिक पीड़ा के कारण हुए नुकसान के लिए कथूरिया 10 करोड़ रुपये की राशि भी चाहते हैं। 'ड्रीम गर्ल 2' की बात करें तो यह 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed