फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dream Girl 2 Ayushmann Khurrana released new poster of dream girl 2 read full details here

Dream Girl 2: एक बार फिर 'पूजा' ने 'ड्रीम गर्ल 2' के नए पोस्टर से चलाया जादू, आयुष्मान खुराना ने लूटी महफिल

Fri, 21 Jul 2023 06:19 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 21 Jul 2023 06:19 PM IST
सार

आयुष्मान खुराना की गिनती बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में होती है। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं अब उन्होंने 21 जुलाई को फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है।

विज्ञापन
Dream Girl 2 Ayushmann Khurrana released new poster of dream girl 2 read full details here
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयुष्मान खुराना की गिनती बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में होती है। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। उनके अभिनय को दर्शक खूब पसंद करते हैं। आयुष्मान आपने दम पर फिल्म को हिट कराने की हिम्मत रखते हैं। फिलहाल आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर पिछले कई दिनों से अपनी फिल्म की अपडेट शेयर कर रहे हैं। ड्रीम गर्ल पूजा का दीदार करने के लिए फैंस बेकरार हैं। 

विज्ञापन

Dream Girl 2 Ayushmann Khurrana released new poster of dream girl 2 read full details here
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के कई बड़े सितारे ड्रीम गर्ल पूजा के दीवानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इनमें भाईजान सलमान खान से लेकर पठान शाह रुख खान तक, कई सुपरस्टार्स का नाम शामिल है। इस लिस्ट में लेटेस्ट एंट्री रॉकी यानी रणवीर सिंह की हुई है। हर कोई बेसब्री से ड्रीम गर्ल पूजा की एक झलक देखने के लिए इंतजार कर रहा है। आयुष्मान खुराना ने अब फैंस की बेसब्री को और बढ़ा दिया है। एक्टर ने ड्रीम गर्ल 2 का पोस्टर शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद माना जा रहा है कि फैंस का पूजा को देखने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। आयुष्मान खुराना ने फिल्म का नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, जल्द आ रहा हूं। ड्रीम गर्ल 2 का पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। इसमें आयुष्मान खुराना को एक आकर्षक नए अवतार में दिखाया गया है।

विज्ञापन

पोस्टर में आयुष्मान खुराना को एक आकर्षक नए अवतार में दिखाया गया है। वाइब्रेंट पर्दे के पीछे से बाहर निकलते ही दर्शकों को केवल उनका चेहरा ही दिखाई देता है। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और प्रतिभाशाली राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं। फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed