फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dr. Chandraprakash Dwivedi: Doctor by profession but artist at heart read everything about Chandraprakash Dwivedi the Chanakya of the hindi film world

डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी: पेशे से डॉक्टर, लेकिन दिल से कलाकार, पढ़ें फिल्म जगत के चाणक्य के बारे में सबकुछ

Sat, 02 Apr 2022 01:28 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 02 Apr 2022 01:28 AM IST
सार

'हिंदी हैं हम' अभियान के तहत अमर उजाला लघु फिल्म प्रतियोगिता सम्मान समारोह तीन अप्रैल को लखनऊ में आयोजित होगा। इसमें जाने-माने फिल्म निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

विज्ञापन
Dr. Chandraprakash Dwivedi: Doctor by profession but artist at heart read everything about Chandraprakash Dwivedi the Chanakya of the hindi film world
चंद्रप्रकाश द्विवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेशे से वह डॉक्टर थे, लेकिन उनके दिल में एक कलाकार बसता था। यही वजह है कि उन्होंने सपनों की दुनिया यानी मायानगरी मुंबई का रुख किया और फिल्म जगत के चाणक्य बन गए। दरअसल, हम बात कर रहे हैं जाने-माने फिल्म निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की, जो तीन अप्रैल को लखनऊ में होने वाले अमर उजाला लघु फिल्म प्रतियोगिता सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। दरअसल, यह कार्यक्रम 'हिंदी हैं हम' अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस रिपोर्ट में हम आपको डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की जिंदगी के हर पन्ने से रूबरू करा रहे हैं। 

विज्ञापन

हिंदी पर बेमिसाल पकड़
डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी का जिक्र जब भी होता है तो सबसे पहले 'चाणक्य' जेहन में आ जाता है। हालांकि, बेहद कम ही लोग यह बात जानते हैं कि उनकी हिंदी भाषा पर काफी अच्छी पकड़ है, जिसके चलते वह जब भी किसी प्रोजेक्ट पर काम करते हैं, उसमें चार-चांद लगा देते हैं। इसके अलावा इतिहास में रुचि और फिल्मोग्राफी की बारीकियों को समझने की वजह से हर पहलू पर काफी पैनी नजर रखते हैं। बता दें कि अमर उजाला के जिस कार्यक्रम में डॉ. द्विवेदी शामिल होंगे, उसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं, ‘राष्ट्र निर्माण में भारतीय भाषाओं की भूमिका’ विषय पर डॉ. द्विवेदी का व्याख्यान भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में हुआ था 'चाणक्य' का जन्म
बता दें कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी का जन्म राजस्थान के सिरोही जिले में 1960 के दौरान हुआ था। शुरुआती पढ़ाई लिखाई के बाद उन्होंने डॉक्टरी की और लोगों का इलाज करने लगे। हालांकि, उनका मन इस पेशे में नहीं लगा, क्योंकि भारतीय साहित्य में उन्हें काफी रुचि थी। यही वजह रही कि उन्होंने डॉक्टरी का पेशा छोड़ दिया और थिएटर में अपना करियर बनाने लगे। 

विज्ञापन

चाणक्य ने चमकाई किस्मत
जानकारी के मुताबिक, डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने 1990 में चाणक्य की पटकथा लिखने की शुरुआत की, जिसका काम 1992 तक चला। इसके बाद उन्होंने उस नाटक का निर्देशन किया। साथ ही, खुद ही चाणक्य का अहम किरदार भी निभाया। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। इसके बाद उन्होंने मृत्युंजय, एक और महाभारत, उपनिषद गंगा जैसे शोज भी बनाएं।

इन फिल्मों का भी किया निर्माण
बता दें कि साल 2003 में चंद्रप्रकाश द्विवेदी की दूसरी फिल्म पिंजर रिलीज हुई, जो अमृता प्रीतम के उपन्यास पर आधारित थी। इस उपन्यास में भारत के विभाजन के दौरान हिंदू- मुस्लिम तनाव के बीच एक दुखद प्रेम कहानी दिखाई गई थी। इसके अलावा चंद्रप्रकाश द्विवेदी जेड प्लस, मोहल्ला अस्सी जैसी फिल्में भी बना चुके हैं। अब वह अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म पृथ्वीराज पर काम कर रहे हैं, जिसका निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed