फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   doubel meaning name of bollywood films

इन फिल्मों के नाम ही अश्लील और द्विअर्थी

Thu, 23 Jan 2014 01:08 PM IST
Updated Thu, 23 Jan 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
doubel meaning name of bollywood films

एकता कपूर धारावाहिक भले ही साफ-सुथरे बनाती हों लेकिन उनकी फिल्में हमेशा बोल्ड होती हैं। आपको क्या कूल हैं हम और क्या सुपर कूल हैं हम फिल्में याद ही होंगी।

विज्ञापन


एकता अपनी नई फिल्म में कंटेट के साथ नाम भी वल्गर चाहती हैं। एकता की नई फिल्म रागिनी एमएमएस 2 का नाम बदल दिया है। अब यह रागिनी एमएमएस 2 (दो में ज्यादा मजा) के नाम से रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन


विवेक की फिल्म का नाम द्घिअर्थी

doubel meaning name of bollywood films

कुछ समय पहले विवेक ओबेरॉय की फिल्म किस्मत लव पैसा दिल्ली रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फिल्म के पूरे नाम से नहीं बल्कि इसके शार्ट नाम से प्रचारित किया गया।

इस फिल्म का नाम 'केएलपीडी' था। अब सब जानते हैँ देश खासकर उत्तर भारत में केएलपीडी शब्द का उपयोग हम सब कहां पर करते हैं। द्घिअर्थी नाम रखने के बाद भी फिल्म नहीं चली।

सबकी लेगा बिट्टू बॉस

doubel meaning name of bollywood films

पुलकित सम्राट की फिल्म बिट्ट बॉस का नाम भी विवादों में रहा। फिल्म का नाम था सबकी लेगा बिट्ट बॉस। इस नाम पर बॉलीवुड के कुछ हलकों में आपत्ति भी हुई।

हालांकि यह फिल्म सफल नहीं हुई और द्घिअर्थी नाम रखने का यह टोटका सफल नहीं हुआ।

विज्ञापन

और गाने भी रहे हैं ‌डबल मीनिंग

doubel meaning name of bollywood films

शूटआउट वडाला फिल्‍म का गाना 'लैला सबकी लेगी' भी डबल मीनिंग रहा। सनी लियोनी पर फिल्माया गया यह गाना खूब चर्चित हुआ। हालांकि फिल्म रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने इस गाने आपत्ति की।

बाद में इस गाने में 'लैला सबकी लेगी' की जगह 'लैला लुट लेगी' कर दिया गया। फिल्म को हिट बनाने में इस गाने की बड़ी भूमिका रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed