फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dont Be Shy trailer release Alia Bhatt explain the special things about her upcoming film

डोंट बी शाई: रिलीज हुआ आलिया भट्ट की फिल्म का ट्रेलर, अभिनेत्री ने खुद बताया फिल्म में क्या होंगी खास बातें

Fri, 11 Sep 2026 09:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 11 Sep 2026 09:30 PM IST
सार

Don't Be Shy Trailer: आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी पहली फिल्म 'डोंट बी शाई' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए ट्रेलर में क्या खास है और अलिया भट्ट ने इसे लेकर क्या कहा है?
 

विज्ञापन
Dont Be Shy trailer release Alia Bhatt explain the special things about her upcoming film
डोंट बी शाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीति मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म 'डोंट बी शाई' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह यंग-एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के प्रोडक्शन हाउस 'इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस' के बैनर तले बनी है। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या खास है?
विज्ञापन

 

Dont Be Shy trailer release Alia Bhatt explain the special things about her upcoming film
डोंट बी शाई - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
'डोंट बी शाई' का 2 मिनट 32 सेकंड का ट्रेलर हमें श्यामिली 'शाई' दास (आरुषि बजाज) से मिलवाता है। भले ही उसने अपनी जिंदगी के लिए सब कुछ प्लान कर रखा हो, लेकिन जल्द ही चीजें बिगड़ने लगती हैं। वह अमीर मयंक (पीयूष खाटी) और अपने बचपन के दोस्त ध्रुव (अंश दुग्गल) के लिए अपनी रोमांटिक भावनाओं के बीच फंसी हुई पाती है। कॉलेज में तारा (बियांका अरोड़ा) के अचानक आने से चीजें और भी उलझ जाती हैं। शाई को जल्द ही एहसास होता है कि अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने का उसका सोच-समझकर बनाया गया प्लान काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dont Be Shy trailer release Alia Bhatt explain the special things about her upcoming film
डोंट बी शाई - फोटो : यूट्यूब
आलिया ने शेयर किया वीडियो
आलिया भट्ट ने 'डोंट बी शाई' का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा 'पहला प्यार, सबसे अच्छे दोस्त, दिल टूटना, गलत फैसले। इसमें वो सब कुछ है जो बड़े होने के सफर का हिस्सा है।'
विज्ञापन

Dont Be Shy trailer release Alia Bhatt explain the special things about her upcoming film
डोंट बी शाई - फोटो : यूट्यूब
फिल्म को लेकर उत्साहित श्रीति
श्रीति ने एक बयान में कहा, ''डोंट बी शाई' उन फिल्मों की यादों से बनी है, जो मैंने बड़े होते हुए देखी थीं। ऐसी फिल्में जिन्हें मैं आज भी तब देखती हूं जब मुझे सुरक्षित, सुकून भरा महसूस करना होता है। यह हमारी जिंदगी के उस दौर को मेरा ट्रिब्यूट है, जब हम बड़े होने की दहलीज पर होते हैं लेकिन कई मायनों में अभी भी बच्चे ही होते हैं। यह इस एहसास के बारे में है कि जिंदगी चाहे कितनी भी अजीब या बेकाबू क्यों न हो जाए, हम हमेशा खुद में वापस लौट सकते हैं।'

Dont Be Shy trailer release Alia Bhatt explain the special things about her upcoming film
डोंट बी शाई - फोटो : यूट्यूब
फिल्म को लेकर क्या बोलीं आरुषि?
आरुषि ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, 'अपने असल व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण और रोमांचक दोनों था। 'शाई' का किरदार निभाने से मैं अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल पाई। 'शाई' का रोल निभाने के साथ जिम्मेदारी का एहसास भी जुड़ा था। मैं उसे अपना सब कुछ देना चाहती थी और उसके सफर के साथ न्याय करना चाहती थी। मैं दर्शकों के उससे मिलने और उसकी नजर से दुनिया को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'

Dont Be Shy trailer release Alia Bhatt explain the special things about her upcoming film
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
'डोंट बी शाइ' के बारे में जानकारी
  • 'डोंट बी शाइ' का प्रीमियर 25 सितंबर को अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ हिंदी में प्राइम वीडियो पर होगा। 
  • यह ग्रीष्मा शाह और विकेश भूटानी द्वारा सह-निर्मित है। इसकी निर्देशक श्रीति मुखर्जी हैं।
  • इसमें कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक के साथ आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल हैं।
  • आलिया भट्ट ने बताया कि चार नए चेहरों वाली यह फिल्म पहले प्यार, गलत फैसलों और ऐसी ही कई चीजों के बारे में है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by αlia bhatt 💛 (@aliaabhatt)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed