फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Documentary on Gauri Lankesh Wins best human rights film award in Toronto Women Film Festival 2022

Gauri: गौरी लंकेश पर बनी डॉक्यूमेंट्री ने विदेश में मचाई धूम, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में जीता खास पुरस्कार

Tue, 20 Sep 2022 07:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 20 Sep 2022 07:13 PM IST
सार

गौरी लंकेश पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'गौरी' को टोरंटो महिला फिल्म महोत्सव 2022 में 'सर्वश्रेष्ठ मानवाधिकार' फिल्म का पुरस्कार जीता है।

विज्ञापन
Documentary on Gauri Lankesh Wins best human rights film award in Toronto Women Film Festival 2022
गौरी लंकेश

विस्तार

देश की दिवंगत पत्रकार और कार्यकर्ता गौरी लंकेश पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'गौरी' को टोरंटो महिला फिल्म महोत्सव 2022 में 'सर्वश्रेष्ठ मानवाधिकार' फिल्म का पुरस्कार जीता है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्देशन गौरी लंकेश की बहन और पुरस्कार विजेता निर्देशक कविता लंकेश ने किया है। फिल्म को मॉन्ट्रियल के 'दक्षिण एशियाई फिल्म' समारोह के लिए भी चुना गया है और डॉक न्यूयॉर्क, 'एम्स्टर्डम के अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल', 'सनडांस फिल्म फेस्टिवल' और दुनिया भर के अन्य फेस्टिवल्स में इसको लेकर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

कविता लंकेश ने इंटरव्यू में कहा कि 'यह डॉक्यूमेंट्री भारत में पत्रकारों के हर दिन होने वाले शारीरिक और मौखिक खतरों को उजागर करती है। पिछले पांच वर्षों में भारत में पत्रकारों पर 200 से अधिक हमले हुए, जिनमें पिछले दशक में 30 से ज्यादा की हत्या की जा चुकी है।' उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'हमले गंभीरता से होते हैं लेकिन उनके पीछे की मंशा मायने रखती है। ग्लोबल प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत की संख्या 180 में से 150 है।' उन्होंने आगे कहा कि, ' पत्रकारों पर किए जाने वाले यह हमले दुर्भाग्य से नए नहीं हैं और न ही भारत तक सीमित हैं, लेकिन जिस स्पीड से पिछले एक दशक में हमले हुए हैं यह चिंतित करने वाली बात है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि गौरी लंकेश की 5 सितंबर, 2017 की रात को बेंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर में उनके घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कविता लंकेश के बयान के अनुसार, डॉक्यूमेंट्री फिल्म गौरी को फ्री प्रेस अनलिमिटेड, एम्स्टर्डम द्वारा कमीशन किया गया है।

विज्ञापन

फ्री प्रेस अनलिमिटेड मिशन मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा के अनुच्छेद 19 के अनुसार सभी को अपनी राय और अपने आप को एक्सप्रेस करने की स्वतंत्रता का अधिकार है। इस अधिकार में बिना किसी रोक के राय रखने और किसी भी मीडिया के माध्यम से और सीमाओं की परवाह किए बिना जानकारी प्राप्त करने और प्रदान करने की स्वतंत्रता शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed