फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   do not even accept or register comment imtiyaz ali on shah rukh khan calling modern day yash chopra

शाहरुख के इस कमेंट को आखिर इम्तियाज क्यों नहीं पचा पाए ?

Sun, 30 Jul 2017 03:12 PM IST
amrujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amrujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sun, 30 Jul 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
do not even accept or register comment imtiyaz ali on shah rukh khan calling modern day yash chopra
शाहरुख खान इन दिनों अनुष्का शर्मा के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के जबरदस्त प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म को इम्तियाज अली ने डयरेक्ट किया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि इम्तियाज अली के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा। 
विज्ञापन


इस पर शाहरुख खान ने कहा, "इम्तियाज की कहानी एक जबरदस्त सुंदर ढांचे में ढली हुई होती है, उनकी यही खासियत हर बार उन्हें आज का यश चोपड़ा साबित करती है।" शाहरुख ने आगे कहा, "इम्तियाज प्यार में यकीन करते हैं। वो अक्सर अपनी फिल्मों की शूटिंग विदेशो में करते हैं। वो खाने के बेहद  शौकीन हैं।" 
विज्ञापन


इतना ही नहीं शाहरुख ने कहा था कि वो इम्तियाज के साथ हर साल फिल्म करना पसंद करेंगे। 

शाहरुख के इसी बयान को लेकर मीडिया ने इम्तियाज अली से बातचीत की जिस पर उन्होंने कहा, "मैं उनके इस कमेंट को स्वीकार नहीं कर सकता। यहां तक कि मैं इतने भारी-भरकम कमेंट को पचा भी नहीं पा रहा हूं। ये तो कुछ ज्यादा ही हो गया।" इम्तियाज अली ने आगे बात करते हुए कहा कि, "मुझे नहीं लगता है कि मैं किसी भी मायने में यश चोपड़ा की तरह हूं।"  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed