Jaya Bachchan: दिवाली पर घर से बाहर निकलकर पैपराजी पर चिल्लाती दिखीं जया, यूजर्स बोले- बहुत ज्यादा एटीट्यूड...
सोशल मीडिया के एक फैन पेज पर जया बच्चन का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दिवाली के दिन पैपराजी पर भड़कती नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जया बच्चन अपने गर्म मिजाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी वह मीडिया वालों से कुछ कह देती हैं, कभी फैंस पर नाराज हो जाती हैं तो कभी पैपराजी को खरी-खोटी सुना देती हैं। कुछ दिनों पहले जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एयरपोर्ट पर बेहद ही सख्त रवैये से पैपराजी से सवाल करती नजर आ रही थीं। उनका ये तरीका फैंस को पसंद नहीं आया था और सोशल मीडिया पर जया बच्चन को ट्रोल किया गया था। अब एकबार फिर जया बच्चन पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया के एक फैन पेज पर जया बच्चन का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दिवाली के दिन पैपराजी पर भड़कती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है पूरा घर लाइटों से सजा हुआ है और जया बच्चन अपने घर से बाहर खड़ी होकर पैपराजी पर चिल्लाती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह पैपराजी से कह रही हैं कि बिना अनुमति के कहीं भी घुस जाते हैं। जया यह भी कह रही हैं कि कैसे बात कर रहे हैं आप।
View this post on Instagram
जया बच्चन के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। अपने बर्ताव के लिए अभिनेत्री को खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- इग्नोर करो...क्यों इतना भाव दे रहे हो...इनका बहुत ज्यादा एटीट्यूड हो गया है...सारी फिल्मों को बायकॉट करो। वहीं कुछ लोग पैपराजी के सपोर्ट में भी नजर आए। एक और शख्स ने कहा कि जब इनको कैमरे से इतनी समस्या है तो संसद में भी इनकी तरफ कैमरा न घुमाया जाए।
इसे भी पढ़ें- Jaspal Bhatti: 90 के दशक में जसपाल भट्टी ने कॉमेडी से मचा दिया था तहलका, फ्लॉप शो से बनाई थी पहचान
कुछ दिनों पहले भी जया बच्चन पैपराजी पर चिल्लाती दिखी थीं। सिर्फ इतना ही नहीं जया बच्चन का फोटो क्लिक करते वक्त एक फोटोग्राफर लड़खड़ा गया था, जिसके बाद जया बच्चन ने कहा था- मैं उम्मीद करती हूं तुम दोगुना गिरोगे। इसके अलावा तस्वीर क्लिक कर रहे कई मीडिया पर्सन से जया बच्चन उनकी कंपनी का नाम भी पूछती नजर आई थीं।