फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diwali 2021 Nayannah Mukey was seen swinging a calf after cow worship, Diwali celebrations begin with Vasubaras

Diwali 2021: गौपूजा के बाद बछड़े को झूला झुलाती दिखीं नयना मुके, वसुबारस से दिवाली उत्सव शुरू

Mon, 01 Nov 2021 07:04 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 01 Nov 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2021 Nayannah Mukey was seen swinging a calf after cow worship, Diwali celebrations begin with Vasubaras
वसुबारस सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिवाली के उत्सव की चहल पहल उत्तर भारत में धन त्रयोदशी यानी धनतेरस से शुरू होती है लेकिन महाराष्ट्र में दीपोत्सव उससे भी एक दिन पहले यानी द्वादशी से ही शुरू हो जाता है। इस दिन पूरे सूबे के किसान मनाते हैं एक खास त्यौहार वसुबारस। माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन से कामधेनु प्रकट हुई थीं। और, उसी दिन की याद में हर साल देश में जगह जगह कामधेनु स्वरूपा गौमाता के पूजन की परंपरा है। अभिनेत्री नयना मुके ने इस मौके पर गाय बछड़े की खास पूजा की और बछड़े को झूला भी झुलाया।

विज्ञापन

Diwali 2021 Nayannah Mukey was seen swinging a calf after cow worship, Diwali celebrations begin with Vasubaras
वसुबारस सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गोवत्स द्वादशी यानी वसु बारस का महाराष्ट्र में खास महत्व रहा है। इस दिन नई ब्याता गायों की खास तौर से पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गाय और उसके बच्चे की पूजा करने से सभी देवताओं की पूजा संपन्न होती है। इस पूजा के फल को इतना अनमोल माना जात है कि इसके लिए हफ्तों पहले से गांवों, कस्बों व शहरों में तैयारियां दिखने लगती हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

Diwali 2021 Nayannah Mukey was seen swinging a calf after cow worship, Diwali celebrations begin with Vasubaras
नयना मुके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रंगमंच और सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री नयना मुके बताती हैं, ‘वसुबारस की पूजा का महत्व हर किसान को पता है। गौमाता की पूजा का विधान तो सनातन संस्कृति में शुरू से रहा है। लेकिन, वसुबारस की कथा समुद्र मंथन से जुड़ी हुई है। कामधेनु स्वरूपा गायों की इस दिन घर घर पूजा होती है। हमारा परिवार इस परंपरा और पूजा को कई पीढ़ियों से मनाता चला आ रहा है। कहते हैं कि इस पूजा से संतान, सुख और समृद्धि मिलती है।’

विज्ञापन

Diwali 2021 Nayannah Mukey was seen swinging a calf after cow worship, Diwali celebrations begin with Vasubaras
नयना मुके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नयना मुके भी इस दौरान पारंपरिक परिधानों में दिखीं और उन्होंने अपना श्रृंगार भी इस दिन के लिए खास किया। गौ पूजन में उनकी सहायता करने के लिए उनके प्रशंसकों व परिजनों की टोली भी उनके साथ दिखी। गायों के चरण धोने के बाद उन्होंने हल्दी, कुमकुम और अक्षत से गौ पूजा की, उन्हें तांबूल अर्पित करने के बाद प्रसाद भी चढ़ाया। नयना ने बताया कि इस दिन की शुरूआत गायों की रंगोली बनाने के साथ होती है।

Diwali 2021 Nayannah Mukey was seen swinging a calf after cow worship, Diwali celebrations begin with Vasubaras
नयना मुके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौपूजा के बाद नयना ने गोवंश के साथ भी स्नेहमयी समय बिताया और उनको लाड करने के बाद उन्हें झूला भी झुलाया। नयना बताती हैं, ‘भारतीय संस्कृति की तमाम धरोहरें अब भी देश के किसानों की वजह से ही बची हुई हैं। गाय, खेत और नदियां ही हमारे पर्यावरण को बचाए रखती हैं। पर्यावरण संतुलन में इन तीनों का बड़ा योगदान है। वसुबारस का त्योहार हमें जीवनदायिनी हवा, दूध और पानी देने वालों के प्रति श्रद्धा दिखाने का पर्व है। और, पुराणों के अनुसार इस दिन गौपूजा करने से विष्णु आराधना का भी फल मिलता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed