फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Divya Dutta emphasised importance of mental health and human connection in this ever changing tech savvy world

Divya Dutta: 'मेंटल हेल्थ को तरजीह दीजिए', दिव्या दत्ता ने दी सलाह, कहा- 'तकनीक की बजाय लोगों से मिलिए-जुलिए'

Mon, 06 Oct 2025 07:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Oct 2025 07:23 PM IST
सार

Divya Dutta On Mental Health: अभिनेत्री दिव्या दत्ता हाल ही में मानसिक सेहत पर बात करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस दौर में सही संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
Divya Dutta emphasised importance of mental health and human connection in this ever changing tech savvy world
दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिव्या दत्ता इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। छावा, ब्लैकमेल और भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्मों में अपने किरदार से उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। हाल ही में दिव्या दत्ता मेंटल हेल्थ और रिश्तों के महत्व पर बात करती दिखीं। लगातार बदलती दुनिया और उसमें तकनीक के दखल के बीच उन्होंने मानसिक सेहत को लेकर बात की। 

विज्ञापन


तकनीक के दौर में मेंटल हेल्थ का ख्याल जरूरी
दिव्या दत्ता ने सोमवार को मुंबई के बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल में मानसिक सेहत पर एक सेशन में हिस्सा लिया। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिव्या दत्ता ने तकनीक-प्रेमी दुनिया में रहते हुए जिंदगी में सही संतुलन बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। ऐसी दुनिया जहां अब सेल फोन, चैटजीपीटी और सोशल मीडिया लोकप्रिय हैं, वहां अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना जरूरी है।

विज्ञापन

Divya Dutta emphasised importance of mental health and human connection in this ever changing tech savvy world
दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस ने की ये गुजारिश
दिव्या दत्ता ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम एक तकनीक-प्रेमी दुनिया में रह रहे हैं, जहां मोबाइल, चैटजीपीटी, एआई और सोशल मीडिया लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। हम लोगों की बजाय मशीनों और अन्य चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसलिए, अपना धैर्य बनाए रखना और जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी है'। दिव्या दत्ता ने लोगों से मूल बातों पर लौटने की गुजारिश की, जिसमें सोशल मीडिया की मदद के बिना लोगों से मिलना-जुलना और जुड़ना, अपना ख्याल रखना और खुश रहना शामिल हैं।

Shilpa Shirodkar: बिग बॉस 18 के खूबसूरत पलों को शिल्पा ने किया शेयर, सलमान खान के बारे में लिखा खास नोट
 

दिव्या दत्ता का वर्क फ्रंट

अभिनेत्री दिव्या दत्ता के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी 'इकोज ऑफ वैलोर' हाल ही में वेनिस फिल्म फेस्टिवल 2025 में प्रदर्शित हुई। इंदिरा धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक भारतीय सैनिक की मां पर बनी एक मार्मिक बायोपिक बताई जा रही है। इस फिल्म में नीरज काबी भी मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed