{"_id":"5badc9f7867a557f02567d96","slug":"disha-ptani-filling-shame-to-see-his-own-film-now-she-will-look-in-film-bharat-with-salmankhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी फिल्म देखने में दिशा को आती है शर्म, भारत में सलमान संग आएंगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी फिल्म देखने में दिशा को आती है शर्म, भारत में सलमान संग आएंगी नजर
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
दिशा पटानी
सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त एक्ट्रेस दिशा पाटनी का कहना है कि वो एक्टिंग के मामले में खुद को जज नहीं कर सकतीं। साथ ही दिशा ने ये भी बताया कि अपनी ही फिल्में देखने में उन्हें शर्म आती है। दिशा ने साल 2015 में तेलुगू फिल्म 'लोफर' के साथ एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद वो 2016 में एमएम धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बॉलीवुड में आईं। वो कुंग फू योगा और बागी 2 में भी नजर आईं।
विज्ञापन
ये पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपनी कला में निखार किया है तो इस पर दिशा ने बताया कि मैं एक्टिंग के मामले में खुद को जज नहीं कर सकती। मैं बहुत शर्मीले स्वभाव की हूं। मैंने कभी अपनी फिल्में नहीं देखी इसलिए मुझे नहीं पता लेकिन यकीनन मैं फिल्म निर्माण के इस पूरे परिवेश में सहज हो रही हूं। 'भारत' अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी फिल्म है। इसमें दिशा के साथ.साथ कैटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं।
विज्ञापन