Disha Patani: 'कंगुवा' अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता के साथ धोखाधड़ी, जालसाजों ने लगाया 25 करोड़ रुपये का चूना
'कंगुवा' की अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी के साथ धोखाधड़ी हुई है। जालसाजों ने अभिनेत्री के पिता को 25 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
दिशा पाटनी फंतासी एक्शन थ्रिलर 'कंगुवा' में नजर आ रही हैं। फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इसी बीच अभिनेत्री के पिता के साथ धोखाधड़ी की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। दिशा के पिता जगदीश पाटनी के साथ 25 लाख रुपये की ठगी हुई है। इस मामले में उन्होंने पांच आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
दिशा पाटनी के पिता के साथ धोखाधड़ी
दिशा पाटनी के पिता, जगदीश सिंह पाटनी को उत्तर प्रदेश सरकार में नौकरी दिलाने का वादा करने के बाद 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पूर्व पुलिस अधिकारी और बरेली के निवासी जगदीश पाटनी जालसाजों के झांसे में आ गए और बड़ी रकम चुका दी, लेकिन बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो, पाटनी को एक कॉल आया जिस पर जालसाज ने यूपी सरकार में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध होने का दावा किया, और पैसे का भुगतान करने पर उन्हें यूपी राज्य सरकार में निगम निकाय के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का वादा किया।
Singham Again Collection Day 15: ‘सिंघम अगेन’ का बॉक्स ऑफिस पर निकल रहा दम, जानें 15वें दिन का कलेक्शन
बरेली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
दिशा पाटनी के पिता जालसाजों की बातों में आ गए और 20 लाख रुपये फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए और 5 लाख रुपये नकद भी दिए। पैसे देने के बावजूद जब काम नहीं हुआ तो पाटनी को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने बरेली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अब एफआईआर दर्ज की गई है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, दिशा और उनके परिवार के सदस्यों ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
Kanguva Box Office Collection Day 2: 'कंगुवा' ने दिया सूर्या के स्टारडम को झटका, दूसरे दिन ही पस्त हुई फिल्म
'कंगुवा' का हाल बेहाल
इस बीच, दिशा की नवीनतम फिल्म 'कंगुवा' 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों और आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, सूर्या और बॉबी देओल अभिनीत इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निराशाजनक रहा है। दर्शकों ने फिल्म की पटकथा, तेज संगीत और साउंड इफेक्ट की आलोचना की है।