{"_id":"5eb1b5398ebc3e90343d5dec","slug":"disco-dancer-cinematographer-nadeem-khan-fell-down-from-the-stairs-of-lilavati-hospital-condition-is-very-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की सीढ़ियों से गिरे डिस्को डांसर के सिनेमैटोग्राफर नदीम खान, हालत बेहद गंभीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अस्पताल की सीढ़ियों से गिरे डिस्को डांसर के सिनेमैटोग्राफर नदीम खान, हालत बेहद गंभीर
Wed, 06 May 2020 12:25 AM IST
प्रतीक्षा राणावत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 06 May 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
नदीम खान
- फोटो : Social Media
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को रातोंरात सुपरस्टार बना देने वाली फिल्म डिस्को डांसर के सिनेमैटोग्राफर रहे नदीम खान को यहां मुंबई के लीलावती अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। गमन, एक बार फिर, किंग अंकल, कब्जा और अलग अलग जैसी सुपरहिट फिल्मों के सिनेमैटोग्राफर के साथ उनकी पत्नी पार्वती खान मौजूद हैं। लीलावती अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। नदीम खान के मस्तिष्क का ऑपरेशन हो चुका है। दिमाग में बना खून का थक्का निकाल दिया गया है। अभी उनके कॉलर बोन और पसलियों का ऑपरेशन होना बाकी है।
विज्ञापन
नदीम खान के गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती होने की खबर मंगलवार की शाम मुंबई में लोगों को पता चली। बताया गया कि वह सोमवार की शाम लीलावती अस्पताल में अस्पताल की सीढ़ियों से गिर गए और इसमें उनके कंधे, सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं। सिनेमैटोग्राफर एसोसिएशन के महासचिव नितिन गर्ग के मुताबिक उनका लीलावती अस्पताल में ही इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
मशहूर लेखक, शायर और पटकथा लेखक डॉ. राही मासूम रजा के साथ नदीम की मां का दूसरा निकाह हुआ था। नदीम खान ने फिल्मों में अपना करियर मशहूर निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की स्टूडेंट फिल्म मर्डर एट मंकी हिल से शुरू किया। इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। नदीम खान को हिंदी सिनेमा में उनकी फोटोग्राफी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अनोखी तकनीकों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
लंदन के मशहूर हाइड पार्क में उन्होंने फिल्म एक बार फिर के एक गाने की गुपचुप तरीके से शूटिंग पूरी कर ली थी क्योंकि स्थानीय प्रशासन ने वहां शूटिंग की इजाजत देने से इंकार कर दिया था। फिल्म डिस्को डांसर के टाइटल गाने आई एम ए डिस्को डांसर की शूटिंग का किस्सा भी वह अक्सर सुनाया करते हैं। इस गाने की शूटिंग में जैसी लाइटिंग चाहिए थी, उतना पैसा फिल्म के निर्माता सुभाष बब्बर यानी बी सुभाष के पास नहीं था। नदीम ने तब झालरों और साधारण बल्बों पर रंगीन पन्नियां लगाकर इस गाने की शूटिंग की थी। नदीम को इनडोर शूटिंग के दौरान लाइटिंग में महारत हासिल है।