फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director tj gnanavel will direct jungle pictures film dosa king after suriya starrer jai bhim

Dosa King: 'जय भीम' के बाद 'डोसा किंग' डायरेक्ट करेंगे टीजे ज्ञानवेल, झकझोर कर रख देगी फिल्म की दमदार कहानी

Mon, 25 Jul 2022 02:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 25 Jul 2022 02:58 PM IST
सार

'जय भीम' को डायरेक्ट करने वाले टीजे ज्ञानवेल की अगली फिल्म का एलान हो गया है। टीजे जंगली पिक्चर्स की नई फिल्म 'डोसा किंग' को डायरेक्ट करेंगे।

विज्ञापन
Director tj gnanavel will direct jungle pictures film dosa king after suriya starrer jai bhim
टीजे ज्ञानवेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जंगली पिक्चर्स ने 'तलवार' और 'राजी' जैसी दमदार फिल्में दर्शकों के सामने पेश की हैं और अब जंगली पिक्चर्स ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। इस एपिक ड्रामा थ्रिलर का नाम 'डोसा किंग' है। यह फिल्म जीवज्योति संतकुमार की जिंदगी पर आधारित है और इस फिल्म में उनके दुखों को बारीकी से दिखाने की कोशिश होगी। जंगली पिक्चर्स की इस फिल्म का निर्देशन 'जय भीम' डायरेक्ट करने वाले टीजे ज्ञानवेल ही करने जा रहे हैं। फिल्म का एलान बीते साल हो गया था और इसके राइट्स भी जंगली पिक्चर्स ने हासिल कर लिए हैं।

विज्ञापन

टीजे ज्ञानवेल की पहली हिंदी फिल्म
'डोसा किंग' के साथ टीजे ज्ञानवेल हिन्दी सिनेमा में बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। वह 'जय भीम' के अलावा, 'पायनम' और 'कूताथिल ओरुथम' जैसी साउथ फिल्मों को निर्दशित कर चुके हैं। टीजे ज्ञानवेल की लास्ट रिलीज 'जय भीम' को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा पसंद किया गया था। इस फिल्म को टीजे द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया हैं। इन दिनों वह नेशनल अवॉर्ड विनर सूर्या के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी
'डोसा किंग' जीवज्योति संतकुमार की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने दुनिया के सबसे बड़े साउथ इंडिया रेस्टोरेंट के मालिक पी राजगोपाल के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी। जीवज्योति, पी राजगोपाल के एक कर्मचारी की पत्नी थी और पी राजगोपाल एक समय पर जीवज्योति संतकुमार से शादी करना चाहते थे। हालांकि, जीवज्योति ने पी राजगोपाल से शादी करने के लिए मना कर दिया था। इसके बाद रेस्टोरेंट के मालिक ने जीवज्योति को अपने ही पति की हत्या के केस में फंसा दिया था। जीवज्योति ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए 18 साल लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी। सुप्रीम कोर्ट ने जीवज्योति को बरी करते हुए पी राजगोपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, सजा के कुछ समय बाद ही पी राजगोपाल की हार्ट अटैक से जुलाई 2019 में मौत हो गई।

विज्ञापन

फिल्म पर बोले टीजे ज्ञानवेल

फिल्म के बारे में टीजे ज्ञानवेल ने कहा, 'जब मैं पत्रकार हुआ करता था उस दौरान मैंने इस मामले को बहुत ही बारीकी से देखा है। मैं स्क्रीन पर जीवज्योति की कानूनी लड़ाई के जरिए नए आयाम लाने की उम्मीद करता हूं। आज, इस परियोजना का निर्देशन करना और इसके किरदारों पर काम करना वास्तविक लगता है। मैं जंगली पिक्चर्स के साथ इस सफर की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हूं, जो कंटेंपरेरी इंडियन सिनेमा में कुछ सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed