फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   director sp jananathan passes away at 61 in Chennai

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक एसपी जननथन का 61 साल की उम्र में निधन

Sun, 14 Mar 2021 01:02 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 14 Mar 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
director sp jananathan passes away at 61 in Chennai
एसपी जननथन - फोटो : फाइल फोटो

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक एसपी जननथन (SP Jananathan) का रविवार की सुबह 10 बजे निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 61 वर्ष के थे।

विज्ञापन


एसपी जननथन कुछ दिन पहले अपने घर पर बेहोश मिले थे जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वह वेटिंलेटर पर थे। उनके निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
विज्ञापन

  
निर्देशक अरुमुगकुमार ने ट्वीट कर लिखा कि ‘हमारे निर्देशक एसपी जननथन सर, जिनकी हालत गंभीर थी और अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, आज सुबह उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी आत्मा को शांति मिले।‘
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसपी जननथन अपनी आने वाली पॉलिटिकल थ्रिलर लाबम के एडिटिंग में व्यस्त थे। उन्होंने फैसला लिया था कि वह फिल्म एडिटिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं और लंच के लिए घर जा रहे हैं। जब वह वापस नहीं लौटे तो उनकी टीम के सदस्य उनके घर पहुंचे और देखा कि एसपी जननथन फ्लोर पर बेहोश पड़े हैं।

 
बता दें कि लाबाम में अभिनेता विजय सेतुपति और श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं। बतौर निर्देशक एसपी जननथन की पहली फिल्म इयारकाई थी। जिसे 2003 में बेस्ट फीचर फिल्म (तमिल) के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed