बॉलीवुड के 'दबंग खान' सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। 'रेस 3' के रीलिज होते ही वो ‘दबंग 3‘, ‘भारत‘ और ‘किक 2‘ की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। बीते कुछ दिनों से चर्चा थी कि ‘किक 2‘ में सलमान डबल रोल निभाएंगे। इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला ने अहम खुलासा किया है।
दरअसल हाल ही में डीएनए से बात करते हुए इस फिल्म के निर्देशक साजिद नाजियाडवाला ने कहा कि, 'यह सच नहीं है। मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकता हूं। मैं बस इतना कह पाऊंगा कि यह कुछ अलग होगा। ‘किक 2′ काफी बड़ी फिल्म है। सलमान के साथ जो भी काम करता है उसकी जिम्मेदारी होती है कि वह उनके फैंस की उम्मीदों पर खरा उतर सके।’
2014 में रिलीज हुई ‘किक’ साजिद की पहली फिल्म थी जिसे उन्होंने डायरेक्ट किया। साजिद इन दिनों इस फिल्म के अगले पार्ट की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है। साजिद आगे कहते है कि, ‘सलमान जब भी सेट पर आते है तो वह को-राइटर बन जाते है। निर्देशक, निर्माता और उनके बीच की जो केमेस्ट्री होती है वह बहुत काम आती है। हम हमेशा फिल्में बनाने की प्लानिंग करते है। मुझे इस फिल्म के स्क्रिप्ट को पूरा करने के लिए एक साल चाहिए।’
दूसरी ओर खबरों की माने तो 'रेस 3' बिना रीलिज हुए ही करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 150 करोड़ में बिके हैं। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, राइट्स बिकने के मामले में यह सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। सलमान की फिल्म होने की वजह से इसके राइट्स इतने महंगे बिके हैं।