फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Reema Kagti Hindi Film Super Boys Of Malegaon Release Soon In Theater

Super Boys Of Malegaon: फिल्म फेस्टिवल में खूब जमाया रंग, इस दिन थिएटर में रिलीज होगी सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव

Tue, 28 Jan 2025 01:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 28 Jan 2025 01:47 PM IST
सार

कई फिल्म फेस्टिवल में ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ को खूब सराहा गया। यह फिल्म सिनेमा के लिए प्यार को अलग ढंग से दिखाती है। जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी। जानिए, किस दिन रिलीज होगी यह फिल्म? 

विज्ञापन
Director Reema Kagti Hindi Film Super Boys Of Malegaon Release Soon In Theater
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीमा कागती के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ कई फिल्म फेस्टिवल्स में पसंद की गई। इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। अब यह फिल्म थिएटर रिलीज के लिए भी तैयार है। फरवरी के महीने में इस फिल्म को मेकर्स ने रिलीज करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन

Director Reema Kagti Hindi Film Super Boys Of Malegaon Release Soon In Theater
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव फिल्म का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन होगी रिलीज फिल्म
रीमा कागती डायरेक्टेड फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म बाद में ओटीटी पर भी रिलीज होगी। यह फिल्म भारत के अलावा यूके, यूएस, यूऐई, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी रिलीज होगी। फिल्म की कहानी सिनेमा और आम लोगों के जीवन को जोड़ने वाली है। इस फिल्म का बैकड्रॉप महाराष्ट्र के मालेगांव का है।  

ये खबर भी पढ़ें:Mahavatar: महावतार के लिए लेखक नीरेन ने पढ़े 11 उपन्यास, विक्की कौशल अभिनीत फिल्म की सराहना की 

क्या है फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की कहानी मालेगांव के आम लोगों की है, उन्हें एक हिंदी फिल्म देखकर ख्याल आता है कि भी वह भी एक फिल्म बनाए। फिल्म में एक शौकिया फिल्ममेकर नासिर शेख (आदर्श गौरव) और उसके दोस्तों की जिंदगी को दिखाया जाता है। ये सब एक साथ मिलकर एक फिल्म बनाते हैं। वह फिल्म बना पाते हैं या नहीं? इस सफर में उन्हें किस तरह की परेशानी आती है? यही सबकुछ हल्के-फुल्के और दिन को छू लेने वाले अंदाज में दिखाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bollywood Stars Relation: पिता से क्यों डरते थे ऋषि कपूर, ऋतिक के लिए क्यों सख्त रहे राकेश रोशन, जानिए वजह? 
फिल्म में नजर आए उम्दा कलाकार 
रीमा कागती की इस फिल्म में आदर्श गौरव के अलावा शशांक अरोड़ा, विनीत कुमार सिंह, अनुज सिंह दुहान, साकिब अयूब, पल्लव सिंह और मंजरी जैसे उम्दा कलाकार हैं। इस फिल्म के कलाकारों की एक्टिंग को फिल्म फेस्टिवल्स में भी खूब सराहा गया था। अब इस फिल्म को रिलीज का इंतजार है, साथ ही दर्शक फिल्म को लेकर क्या सोचते हैं, यह फिल्म मेकर्स जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed