फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director prashanth Neel and Prabhas starrer film salaar cinematographer shared bts photo from the shooting set

Salaar: प्रभास की 'सालार' के सेट से सामने आई नई तस्वीर, उत्साहित फैंस ने मेकर्स से टीजर पर मांगा अपडेट

Thu, 19 Jan 2023 11:16 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 19 Jan 2023 11:16 PM IST
सार

केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील और सुपरस्टार प्रभास अपनी अगली फिल्म सालार को लेकर खबरों की सुर्खियों में बने हुए है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोरो-शोरो से चल रही है। बता दें की फिल्म से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है जिसे खुद फिल्म के सिनेमेटोग्राफर भुवन गौडा ने शेयर की है।

विज्ञापन
Director prashanth Neel and Prabhas starrer film salaar cinematographer shared bts photo from the shooting set
प्रशांत नील और प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म केजीएफ 1 और केजीएफ 2  के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब डायरेक्टर प्रशांत नील अपनी नई फिल्म 'सालार' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे लेकर फैंस के बीच भारी क्रेज बना हुआ है। यह पहला मौका है जब 'केजीएफ' और 'बाहुबली' के शानदार आर्टिस्ट किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्म के सिनेमेटोग्राफर भुवन गौडा ने सोशल मीडिया पर फिल्म की नाइट शूटिंग की एक फोटो शेयर की है, जिसमें सेट पर लगी लाइट्स और मशीनें दिख रही है। पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि फिल्म शूटिंग तेजी से चल रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस सालार को लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, 'भाई क्या आप हमें बता सकते हैं कि कब तक फिल्म के टीजर का अपडेट मिल जाएगा'। फोटो पर एक दूसरे यूजर ने रिक्वेस्ट करते हुए लिखा, 'प्लीज जल्दी फिल्म का टीजर रिलीज कीजिए'।   

विज्ञापन

बता दें कि 'सालार' फिल्म में प्रशांत नील और प्रभास पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के मेकर्स काफी बड़े पैमाने पर इसको तैयार कर रहे हैं। यह फिल्म होम्बले फिल्म्स के प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही। 'सालार' का बजट लगभग 400 करोड़ से ऊपर का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली के साथ अभद्रता और राजामौली की RRR को झटका, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed