फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Milap Milan Zaveri film shooting Starts Releasing in 2025 starring Harshvardhan Rane Sonam Bajwa

Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म की शूटिंग हुई शुरू, जैकलीन समेत कई स्टार्स ने दी बधाई

Thu, 17 Apr 2025 12:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 17 Apr 2025 12:57 PM IST
सार

Harshvardhan Rane Sonam Bajwa Film: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की आगामी फिल्म की शूटिंग आज शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सेट के लोकेशन से शेयर की है। 
 

विज्ञापन
Director Milap Milan Zaveri film shooting Starts Releasing in 2025 starring Harshvardhan Rane Sonam Bajwa
मिलाप की फिल्म में नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम@harshvardhanrane, sonambajwa

विस्तार

'सत्यमेव जयते', 'मस्ती 4' और 'मरजावां' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी एक और दमदार फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसकी शूटिंग लोकेशन की एक तस्वीर उन्होंने शेयर की और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है।
विज्ञापन

 

देसी मूवी फैक्ट्री का इंस्टाग्राम पोस्ट
देसी मूवी फैक्ट्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्लैप बोर्ड की तस्वीर दिखाी दे रही है, जो साफतौर शूटिंग लोकेश की लग रही है। सामने समुद्र के अलावा एक बड़ा ब्रिज भी दिखाई दे रहा है। इस क्लैप बोर्ड पर लिखा है पहले दिन के पहले शॉट का पहला टेक। इसके साथ फिल्म मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'संगीत चार्ट पर धूम मचाने के बाद, सिनेमा की दुनिया में अपना पहला कदम रखने की घोषणा करते हुए हमें बहुत गर्व हो रहा है> सीटी, ताली, मसाला, संगीत, रोमांस के साथ हम अंशुल गर्ग की “प्रोडक्शन नंबर 1” प्रस्तुत करते हैं, जिसके सह-निर्माता राघव शर्मा हैं, जिसे मिलाप मिलन जावेरी ने लिखा और निर्देशित किया है, जिसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं और सह-लेखक मुश्ताक शेख हैं। यह 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'  

View this post on Instagram

A post shared by Desi Movies Factory (@desimoviesfactory)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम
इस पोस्ट में हालांकि की फिल्म के नाम को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का नाम ‘दीवानियत’होगा। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन मिलाप मिलन जावेरी करेंगे। फिल्म को अंशुल गर्ग के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाया जाएगा।  
विज्ञापन

सेलेब्स ने हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा को दी फिलम की बधाई
आज कुछ ही देर पहले हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म की शूटिंग के पहले शैड्यूल की जानकारी फिल्म निर्माताओं ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है, जिसके बाद इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने फिल्म के कलाकारों की शूटिंग शुरू होने की बधाई दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने पोस्ट में लिखा, 'बधाई हो सोनम बाजवा, मिलाप, राघव शर्मा और अंशुल गर्ग को'। जैकलीन के अलावा अमायरा दस्तूर ने भी इस पोस्ट पर बधाई देते हुए फायर इमोजी बनाए हैं।

यह भी पढ़ें:
JAAT 2: जाट की सफलता के बाद माइथ्री मूवी मेकर्स का बड़ा एलान, लेकर आएंगे 'जाट 2', क्या होगी स्टार कास्ट..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed